---Advertisement---

TVS Sales in September 2023: दोपहिया सेगमेंट में टीवीएस का रहा जलवा, बिक्री में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा, देखें सेल के आंकडे़

TVS Sales in September 2023: दोपहिया सेगमेंट में अपना खास रुतबा रखने वाली कंपनी टीवीएस मोटर्स ने आज यानी 2 अक्टूबर को सेल के आंकड़े जारी किए हैं। हम यहां इन्हीं के बारे में आपको बताने वाले हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 2, 2023 3:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

TVS Sales in September 2023: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ने आज यानी 2 अक्टूबर को सिंतबर माह के सेल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक सितंबर 2023 में कुल 402553 यूनिट्स की बिक्री की गई है जो विगत वर्ष की तुलना में ज्यादा है। सितंबर 2022 में कंपनी ने 379011 यूनिट्स सेल की थीं, अब आए आंकड़ों में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कंपनी ने जो प्रेस रिलीज जारी की है। उसमें सेगमेंट वाइज आंकड़ों की लिस्ट दी गई है। हम यहां आपको इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

Two-Wheeler में दर्ज हुई ग्रोथ

सेल के आंकड़ों के अनुसार दोपहिया सेगमेंट में कंपनी ने 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है और कहा जा रहा है कि फेस्टिव सीजन में सेल के आंकड़े में और भी इजाफा हो सकता है। इस महीने टीवीएस ने 386955 वाहन बेचे हैं तो वहीं पिछले साल इस महीने 361729 यूनिट्स सेल की गई थीं। साथ में बता दें, कंपनी घरेलू बाजार में भी 7 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। 2022 सितंबर माह में ये आंकड़ा 283878 का था जो अब बढ़कर 300493 युनिट्स का हो गया है।

TVS iQube Electric की हुई जमकर बिक्री

इलेक्ट्रिक सेगमेंट का विस्तार से तेजी से हो रहा है और लोग इस तरफ रुझान भी दिखा रहे हैं जो टीवीएस के सेल के आंकड़ों में भी दिख रहा है। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की 4923 यूनिट्स की बिक्री थी हालांकि, इस बार ये नंबर काफी आगे चले गए हैं। इस महीने कंपनी ने 20356 iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं।

निर्यात के मामले में भी अच्छा है प्रदर्शन

टीवीएस ने सितंबर 2023 में 100294 यूनिट्स का निर्यात किया है। पिछली साल की तुलना में ये 8 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि 2022 इसी महीने में कंपनी 92975 कुल यूनिट्स निर्यात की थीं। इसमें से सिर्फ दोपहिया वाहनों का आंकड़ा देखा जाए तो इसमें 11 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। ये आंकड़ा 77851 से 86462 इकाईयों तक पहुंच गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Curvv EV SeriesX

मई 6, 2026

Bajaj Avenger 220

मई 6, 2026

Mahindra ATV

मई 6, 2026

Hyundai Creta

मई 6, 2026

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter

मई 5, 2026

2027 Hyundai Creta

मई 5, 2026

Leave a Comment