---Advertisement---

Fortuner को टक्कर देने Jeep Meridian के दो नए मॉडल हुए लॉन्च, New Edition वेरिएंट में क्या है खास?

Jeep India ने अपनी एसयूवी कार Jeep Meridian के स्पेशल एडिशन वाले दो नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिए है और इसमें Jeep Meridian X और Jeep Meridian Upland का नाम शामिल हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 13, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jeep Meridian New Edition: वाहन निर्माता कंपनी Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी एसयूवी कार Jeep Meridian के स्पेशल एडिशन वाले दो नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इसमें Jeep Meridian X और Jeep Meridian Upland शामिल हैं। इनमें कंपनी ने 4×4 की पावर भी दी है। इन कार की टक्कर Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी दूसरी SUVs से होती है। तो आइए देखते हैं दोनों कारों की क्या हैं खासियत।

ये भी पढ़ें: नए दमदार इंजन के साथ दूसरी कारों को पछाड़ने आ रही Maruti Suzuki Swift, टेस्टिंग शुरू

दोनों वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इन नए एडिशन वाली Jeep Meridian X और Jeep Meridian Upland में इसके रेगुलर मॉडल वाला ही पावरट्रेन दिया गया है। इनमें 2.0 लीटर वाला 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो कि 168Bhp की पॉवर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है। ये एसयूवी केवल 10.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड को पकड़ लेती हैं। इनके टॉप-एंड वेरिएंट में 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम दिया गया है। इन कार की टॉप स्पीड 198 किमी प्रति घंटे की है।

वहीं बात करें इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स की तो इनके इंटीरियर में पडल लैम्प्स के साथ में Ambient लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इन कार में 11.6-इंच स्क्रीन का रियर एंटरटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इनते अलावा इसमें रूफ कैरियर, साइड स्टेप्स, सनशेड्स, बूट ऑर्गनाइजर, स्पेशल केबिन, कार्गो मैट्स जैसी कई सारे मॉडर्न फीचर भी दिए गए हैं।

दोनों वेरिएंट की कीमत

कंपनी ने Jeep Meridian X के बेस वेरिएंट की कीमत 33.41 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है जबकि इसके टॉप एंड मॉडल को 38.47 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉनिच किया गया है। जबकि इसके मौजूदा नॉर्म वेरिएंट को 32.95 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Bolero Neo और Mahindra Bolero में से किसके इंजन और माइलेज में है ज्यादा दम, यहां देखें छोटे लेकर बड़े अंतर

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026