---Advertisement---

Upcoming Cars in March 2026: Holi के बाद लेना चाहते हैं नई गाड़ी? तो इन 5 गाड़ियों का करिए इंतजार; स्टाइल से लेकर फीचर्स तक सब होंगे फर्स्टक्लास

Upcoming Cars in March 2026: मार्च में होली के बाद एक के बाद एक 5 गाड़ियां भारतीय बाजार में धमाल मचा सकती हैं। इसमें मॉडर्न डिजाइन के साथ दमदार खूबियां आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2026 3:15 अपराह्न

Upcoming Cars in March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Cars in March 2026: कारों के शौकीनों के लिए मार्च का महीना काफी शानदार साबित हो सकता है। मार्च में एक नहीं, बल्कि कई कंपनियों की धाकड़ गाड़ियां मार्केट में धमाल मचा सकती हैं। ऐसे में अगर आप होली 2026 के बाद नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपना बजट तैयार रख लीजिए। मार्च में आने वाली गाड़ियों की सूची में कई नामी और दमदार कारों के नाम शामिल है। इनमें आकर्षक लुक के साथ एडवांस खूबियां भी देखने को मिल सकती हैं।

Upcoming Cars in March 2026: महिंद्रा नई बोलेरो

रिपोर्ट्स के मानें, तो मार्च में महिंद्रा नई बोलेरो एसयूवी धाकड़ डिजाइन और धांसू फीचर्स के साथ दस्तक दे सकती है। कंपनी इसमें लुभावना स्टाइल और दमदार इंटीरियर जोड़ सकती है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स आ सकते हैं। कंपनी इसमें एमहॉक डीजल इंजन शामिल कर सकती है।

निसान टेक्टन एसयूवी 

आगामी कारों की लिस्ट मे निसान टेक्टन एसयूवी का भी नाम है। इस मिडसाइज एसयूवी में सी शेप एलईडी हेडलैंप समेत 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। साथ ही गाड़ी के अंदर ड्यूल टोन डैशबोर्ड थीम और ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल जैसे टेक फीचर्स मिल सकते हैं। इस एसयूवी में 2 इंजन ऑप्शन आने का अनुमान है।

हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट

मार्च 2026 में आने वाली कारों की सूची में हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट में बाहरी लुक काफी बदला हुआ हो सकता है। इसका डिजाइन यूथ को आट्रैक्टिव लग सकता है। इस आगामी सेडान में नई डैशबोर्ड डिजाइन के साथ कई आधुनिक खूबियों को सम्मिलित करने की प्लानिंग है। कंपनी इसमें 2 पेट्रोल इंजन दे सकती है।

ऑडी एसक्यू8 

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडी एसक्यू8 गाड़ी को 17 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी है। इसमें 4 लीटर का ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन आने का अनुमान है। साथ ही आकर्षक डिजाइन और हाईटेक फीचर्स शामिल करने की संभावना है। इसमें हीटिड, वेंटिलेटिड और मसाज सीट्स के साथ कई प्रीमियम खूबियां मिलने की उम्मीद है। इसकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ से अधिक रहने की आशंका है।

मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास

इसके अलावा, मार्च में लग्जरी कैटेगरी में मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास गाड़ी को उतारा जा सकता है। इसमें मल्टी जोन क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर समेत कई प्रीमियम फीचर्स आ सकते हैं। कंपनी इसे 3 मार्च को 2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है।

अगर आप मार्च में किसी नई गाड़ी को घर लाने की सोच रहे हैं, तो इन 5 विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। इनकी लॉन्च डिटेल और फीचर्स को लेकर अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026