---Advertisement---

Vladimir Putin Car: आम लोगों के लिए नहीं रुसी राष्ट्रपति की कार, स्पीड- सुरक्षा लेयर के आगे जानलेवा बम भी फुस्स, जानें 10 करोड़ की Aurus Senat की हैरतअंगेज खासियतें

Vladimir Putin Car: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में अपनी बेहद सुरक्षित कार ऑरस सीनेट के साथ आए हैं। इस पर बम और गन किसी का भी असर नहीं होता है। इसका इंटीरियर बेहद हाईटेक है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 4, 2025 3:58 अपराह्न

Vladimir Putin Car
Follow Us
---Advertisement---

Vladimir Putin Car: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया इस समय सिर्फ एक नाम ट्रेंड कर रहा है, वो हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। चार साल बाद भारत के दो दिन के दौरे पर आए पुतिन आज पीएम मोदी से रात्रि भोज में खास मुलाकात करेंगे। रुसी राष्ट्रपति के स्वागत की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। दो बड़ी महाशक्तियों का मेल हो रहा है तो लोग इनसे जुड़ी हर एक बात को जानना चाहते हैं। इन्हीं में से एक पुतिन की बेहद सुरक्षित कार ऑरस सीनेट कार है। इस पर ना तो गोली असर करती है और ना ही बम इसका कुछ बिगाड़ सकता है। ऑरस सीनेट किसी सुरक्षित किले से कम नहीं है। आज हम आपको इस बेहद सुरक्षित कार की खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Vladimir Putin Car Aurus Senat कितनी है पावरफुल?

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऑरस सीनेट गाड़ी की कीमत लगभग 10 करोड़ के आस-पास है। 6 सेकंड में ये 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। ये गाड़ी दुनिया के कुछ ही चुनिंदा लोगों के पास है। रिपोर्ट्स की मानें तो आम लोगों के लिए सिर्फ इसका बेस वेरियंट ही मौजूद है। इस लग्जरी हाईटेक कार को रुसी कंपनी ऑरस ने बनाया है। ये कार रुस की राज्य कार मानी जाती है। इसमें वो सभी लग्जरी सुविधाएं दी गई हैं जो किसी होटल में होती हैं। ऑरस सीनेट को लेकर पुनित दुनिया के हर हिस्से में पहुंचते हैं। पीएम मोदी से जब चीन के शिखर सम्मेलन में पुतिन मिले थे तो दोनों बड़े नेता इसी कार में सवार थे। ऑरेस सीनेट को बम और गन से बचाने के लिए VR10 लेवल की बैलिस्‍टिक सेफ्टी दी गई है। 249 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ये कार हाईटेक इंफोटेमेंट सिस्टम से लैस है। खबरों की मानें तो व्लादिमीर पुतिन की कड़ी सुरक्षा को देखते हुए डिजाइन किया गया है। इस कार में इमरजेंसी ऑक्सीजन की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ ही सेल्फ सीलिंग टायर भी दिए गए हैं। ऑरस सीनेट की लंबाई 6.6 मीटर है। इसमें कंफर्ट के लिए तमाम सारी लग्जरी सुविधाएं दी गई हैं।

ऑरस सीनेट का इंजन, पावर और स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनऑरस सीनेट
इंजन4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 हाइब्रिड इंजन दिया गया है।
पावर598 हॉर्स पावर जनरेट करता है।
टॉर्क598 न्यूटन की टॉर्क को जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन9 स्पीड ऑटो मैटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
स्पीड249 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 9, 2026

Nissan Gravite Price Hike

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Ujjwala Yojana

जून 9, 2026

Mamata Banerjee

जून 9, 2026

Diabetes

जून 9, 2026