---Advertisement---

Volkswagen Taigun Facelift में हुआ सबसे बड़ा मैकेनिकल अपडेट, एडवांस AI के साथ ये खूबियां देंगी परमानंद

Volkswagen Taigun Facelift : फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट कार को अनवील कर दिया गया है। इस गाड़ी की प्री-बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। टाइगुन फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें से एक मैकेनिकल अपडेट भी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2026 2:52 अपराह्न

Volkswagen Taigun Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Volkswagen Taigun Facelift: फॉक्सवैगुन टाइगुन फेसलिफ्ट को भारत में 9 अप्रैल 2026 को अनवील कर दिया गया है। ये मार्केट में पहले से ही मौजूद टाइगुन का अपडेट और फेसलिफ्ट वर्जन है। इस 5 सीटर कॉम्पैक्ट SUV को अब बड़े मैकेनिकल बदलाव के साथ पेश किया गया है। अगर आप किसी 5 सीटर कॉम्पैक्ट SUV को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाड़ी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Volkswagen Taigun Facelift के इंजन से लेकर परफॉर्मेस तक में हुए मैकेनिकल बदलाव

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट में कंपनी ने दो इंजन दिए हैं। पहला 1.0L TSI इंजन 3 सिलेंडर के साथ दिया है। इसमें गाड़ी की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़े गए हैं। इसके साथ ही दूसरा इंजन 1.5L TSI का है।इसमें 4 सिलेंडर मिल रहे हैं। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड DSG गिरबॉक्स दिए हैं। नई टाइगुन फेसलिफ्ट 20kmpl तक का माइलेज दे सकती है. वहीं, 190kmpl तक इसकी टॉप स्पीड मिल रही है। नए गियरबॉक्स मिलने पर कार की परफॉर्मेस और माइलेज पर बहुत फर्क पड़ा है। फॉक्सवैगन टाइगुन के ब्रेकिंग सिस्टम में भी अपडेट हुआ है। इसमें रियर डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं। इसके सस्पेंशन को पहले से बेस्ट बना दिया गया है। जिसके कारण ये  टूटे-फूटे रास्तों में स्मूथ चलेगी।

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट का लुक कितना बदल गया?

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट के लुक में बदलाव किए गए हैं। इसमें रियर बंपर जोड़ा गया है। जिसके कारण ये बेहद अट्रेक्टिव दिख रही है। इसके साथ ही रिवाइज्ड LED हेडलैंप्स भी इसके लुक को यूनिक बना रही है। इसके फ्रंट मे चमचमाता हुआ इल्यूमिनेटेड लोगो मिल रहा है। कंपनी ने टाइगुन के इंटीरियर में भी बदलाव किया है। इसमें पैनोरमिक सनरुफ के साथ फ्रंट और रियर सीट में मसाज का फंक्शन दिया है।इस सेगमेंट में इस तरह के स्मार्ट फीचर देने वाली ये पहली SUV बन गई है। इसमें 360डिग्री का कैमरा और एआई वॉइस असिस्टेंट दिया गया है। वहीं, सभी वेरियंट में 6 एयरबैग मिल रहे हैं।  इन चीजों से ये गाड़ी और भी ज्यादा प्रीमियम और अट्रेक्टिव हो गई है।

फॉक्सवैगन की नई फेसलिफ्ट कितना है सुरक्षित?

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट में सेफ्टी के लिए भी कई सारे फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 6 एयरबैग के साथ ABS के साथ EBD ब्रेकिंग सिस्टम मिल रहा है। ये लेवल 1 ADAS के साथ आती है। खास बात ये है कि, इस गाड़ी को ग्लोबल लेवल पर 5 स्टार की सुरक्षा रेटिग मिली हुई है।

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट  की बुकिंग और कीमत

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट जैसे ही अनवील हुई वैसे ही इसकी प्री-बुकिंग शुरु हो गई है। 21000 से 25000 हजार की टोकन मनी देकर इसे प्रीबुक किया जा सकता है। टाइगुन फेसलिफ्ट की  अनुमानित कीमत 12 लाख से लेकर 20 लाख के आस-पास बताई जा रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026