---Advertisement---

Simple Energy Electric Scooter के नए फैमिली स्कूटर में क्या मिल सकता है यूनिक? जानें , बैटरी से लेकर रेंज तक

Simple Energy Electric Scooter: देसी कंपनी सिंपल बहुत जल्द एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। इसके लीक फीचर्स ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। यहां जानें ईवी में क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 22, 2026 4:25 अपराह्न

Simple Energy Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Simple Energy Electric Scooter : भारतीय देसी कंपनी सिंपल बहुत जल्द एक नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। सिंपल एनर्जी का पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 सितंबर 2026 को लॉन्च हो सकता है। ये लंबी रेंज, मजबूत बैटरी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें फ्लैट सिंगल-पीस सीट और बड़ा फुटबोर्ड मिल सकता है। इसके साथ गही रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर तकनीक से ये लैस हो सकता है। इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और फ्रंट डिस्क ब्रेक मिल सकता है। अगर आप किसी दो पहिया ईवी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रुक सकते हैं। क्योंकि कंपनी इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। मोटर और बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी मिल सकती है। इसमें ट्विन LED हेडलाइट्स और बैक सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही डैश थिम्स, रैपिड ब्रेक अलर्ट, और एडवांस फॉल अलर्ट जैसे आधुनिक सॉफ्टवेयर फीचर्स मिल सकते हैं।

Simple Energy Electric Scooter  की बैटरी, रेंज, सेफ्टी और अन्य फीचर्स

Simple Energy Electric Scooterस्पेसिफिकेशन
बैटरी3.7 kWh से लेकर 5 kWh क्षमता वाले IP67 सर्टिफाइड वाटरप्रूफ बैटरी पैक मिल सकता है।
रेंज200 किमी की रेंज मिल सकती है।
स्मार्ट फीचर्स7-इंच का टीएफटी डिजिटल टचस्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए फोन के कॉल, एसएमएस और WhatsApp नोटिफिकेशन्स स्क्रीन पर दिखाएगी और इन-बिल्ट गूगल मैप्स या MapmyIndia जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए फॉल-सेफ मोड, एंटी-थेफ्ट और टो अलर्ट और साइड स्टैंड सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
बूट स्पेस35 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है।
ब्रेकडिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम/डिस्क ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकता है। इको और राइज मोड मिल सकते हैं।
स्पीड90 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है।6.4 kW की PMSM मोटर मिल सकती है।

 

सिंपल एनर्जी के अपकमिंग फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की संभावित कीमत

अभी तक सिंपल एनर्जी के अपकमिंग फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानाकरी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.60 लाख से लेकर 2.35 लाख के आस-पास की कीमत में उतार सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now