---Advertisement---

Electric Car में क्यों लगती है आग, हादसे का नहीं होना शिकार तो करें ये काम

Electric Car : बढ़ती गर्मी के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2024 10:20 पूर्वाह्न

electric car
Follow Us
---Advertisement---

Electric Car: गर्मी जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ती जा रही है वैसे-वैसे आग की घटनाएं बढ़ती जा रही है. फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन हो या फिर Ac इन सामानो में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है.


जिसकी वजह से बड़े-बड़े हादसे से हो रहे हैं. इन हादसों से इलेक्ट्रिक वाहन भी नहीं बचे हैं. इलेक्ट्रिक स्कूटर हो या फिर इलेक्ट्रिक कर हो इनमें भी आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. अचानक से गर्मी के बढ़ते ही इन घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है.जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों के साथ अब खौफ होने लगा है. जिन चीजों का इस्तेमाल लोग अपनी सुख सुविधाओं के लिए करते हैं. अगर वही जान की दुश्मन बन जाए तो सवाल उठता है कि आखिर क्या किया जाए? ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहनों में आग क्यों लगती है

इलेक्ट्रिक वाहनों में क्यों लगती है आग?

गर्मी पड़ रही है तरह-तरह के डिवाइस में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है तो वही इलेक्ट्रिक वाहनों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. आपको बता दें इलेक्ट्रिक वाहनों में आग इसलिए ज्यादा लग जाती है क्योंकि गर्मी के मौसम में यह बहुत ज्यादा हीट हो जाते हैं.हमारे देश में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ रहा है. वहीं गर्मी में आग लगने का खतरा भी ज्यादा बढ़ गया है.इसीलिए आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि इलेक्ट्रिक वाहन अगर आप यूज़ कर रहे हैं तो यह आपकी मौत को भी दावत दे सकता है. बस आपको कुछ गलतियां नहीं करनी है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, आखिर इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगती ही क्यों है?

वाहन का हीट होना

सबसे बड़ी वजह है इनका हीट हो जाना. गर्मी की वजह से दो पहिया वाहन हो या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रिक वाहन हो.यह बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं जिसकी वजह से आग लगने के चांस बढ़ जाते हैं.

मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट

मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट भी होना इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने का एक कारण माना जाता है. कई बार ये जब बनकर तैयार होते हैं तो इस दौरान एक कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है. जिसकी वजह से हादसे होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैँ.

गर्मी में बैटरी का तापमान बढ़ना

गर्मी में बैटरी का तापमान बढ़ जाता है.जिसकी वजह से आग लगने के घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं.

आग की घटनाओं से कैसे बचें?

बैटरी की जाँच

आग लगने की घटनाओं से बचाना है तो सबसे पहले गाड़ी का ध्यान रखना होगा. समय-समय पर बैटरी को चेक करते रहे. इसके साथ ही अगर वाहन बहुत ज्यादा गर्म हो जाए तो उसे थोड़ी देर के लिए ब्रेक दे तुरंत ना चलाएं.

मोटर वायरिंग का ध्यान

समय-समय पर इलेक्ट्रिक वाहनों की मोटर वायरिंग चेक करते रहे. क्योंकि जरा सी भी अगर गड़बड़ होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है.

बारिश में खास सावधानी

बारिश में अगर इलेक्ट्रिक वाहन लेकर निकल रहे हैं तो ध्यान रहे की गाड़ी की बैटरी में पानी न जाए. क्योंकि इन में लिथियम बैटरी होती है जिसकी वजह से यह आग पकड़ लेती है। इसीलिए इस चीज का ध्यान रखें.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026