---Advertisement---

Kia Syros EV में क्या सच में मिलेगा इतना सुपरफास्ट चार्जर? लीक फीचर्स में हैवी बैटरी और सेफ्टी ने ग्राहकों को किया बेताब

Kia Syros EV : किआ सिरोस ईवी सुपरफास्ट चार्जर के साथ आ सकती है। लीक हुए फीचर्स में 520 किमी तक की हैवी बैटरी और एडवांस सेफ्टी कंपनी दे सकती है। ये टॉल-बॉय इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 10, 2026 3:34 अपराह्न

Kia Syros EV
Follow Us
---Advertisement---

Kia Syros EV : किआ बहुत जल्द एक बेहद शानदार और पावरफुल इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है। किआ सिरोस  ईवी जुलाई 2026 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। अगर आप भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों से परेशान हो चुके हैं तो इंताजर कर सकते हैं। क्योंकि किआ की इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार में कई बेहतरीन फीचर्स मिल सकते हैं।  कार प्रेमियों के बीच इसके लीक हुए फीचर्स, दमदार बैटरी और सेफ्टी ऑप्शन्स की खूब तारीफ हो रही है।

Kia Syros EV  में मिल सकता है सुपरफास्ट चार्जर

किआ सिरोस ईवी में कंपनी चार्जिंग के लिए DC फास्ट चार्जर दे सकती है। अफवाहें है कि ये गाड़ी 40 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। अन्य इलेक्ट्रिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसमें V2L तकनीक मिल सकती है। कंपनी इस ईवी में 42 kW और 51.4 kWh का बैटरी विकल्प दे सकती है। ये गाड़ी सिंगल चार्ज पर 443 किमी से लेक 520 किमी तक की रेंज दे सकती है।

किआ सिरोस ईवी कितनी सुरक्षित होगी?

किआ सिरोस ईवी में कंपनी लेवल 2 ADAS दे सकती है। ये यात्रियों की सुरक्षा के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इसमें 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स और मजबूत बॉडी मिल सकती है।

किआ की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में क्या मिल सकता है यूनिक?

किआ सिरोस इलेक्ट्रिक कार में 12.3-इंच की दो बड़ी कनेक्टेड स्क्रीन मिल सकती हैं। पैनोरमिक सनरूफ , वेंटिलेटेड सीट्स के साथ बड़ा लेगरुम मिल सकता है।किआ की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का लुक यूनीक ‘टॉल-बॉय’ बॉक्सी जैसा हो सकता है। इसमें बैटरी को चार्ज के लिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और ‘i-Pedal’ मोड मिल सकता है। गाड़ी के ब्रेक लगते ही बैटरी अपने आप चार्ज हो जाएगी। किआ इस कार में फ्रंट को-पैसिंजर या ड्राइवर सीट के लिए ‘लाउंज-लाइक’ रिलैक्सेशन फंक्शन दे सकती है। इसकी मदद स गाड़ी की सीटों को जरुरत के हिसाब से झुकाया जा सकता है।

किआ सिरोस इलेक्ट्रिक कार की अनुमानित कीमत और मुकाबला

किआ सिरोस ईवी की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 14 लाख से लेकर 20 लाख के आस-पास की एक्सशोरुम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ये कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। जिसका मुकाबला भारतीय मार्केट में Tata Nexon EV, MG Windsor EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी पावरफुल गाड़ियों से होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now