---Advertisement---

एडवेंचर-ऑफ-रोडिंग के लिए क्या वरदान बनेगी Mahindra Scorpio Lifestyler ? लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स-कीमत

Mahindra Scorpio Lifestyler: महिन्द्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर कार कई प्रीमियम फीचर्स से लैस हो सकती है। ये एक ऑफ रोडिंग पिकअप है। जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 24, 2026 2:55 अपराह्न

Mahindra Scorpio Lifestyler
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Scorpio Lifestyler : देश की जानी-मानी कंपनी महिन्द्रा बहुत जल्द एक पावरफुल ऑफरोडिंग कार पेश करने जा रही है। महिन्द्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर एक पिकअप ट्रक है। जिसे हैवी ऑफ रोडिंग और एडवेंचर के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये मस्कुलर, रफ एंड-टफ और मॉडर्न लुक वाला 4-डोर वाला पिकअप ट्रक बताया जा रहा है। ये ऑटो मार्केट में Toyota Hilux और Isuzu V-Cross जैसी ऑफ रोडिंग गाड़ियों को टक्कर देने के लिए आ रहा है। अगर आप भी ऑफ रोडिंग का शौक रखते हैं तो महिन्द्रा की ये अपकमिंग कार अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Mahindra Scorpio Lifestyler  में एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग  के लिए क्या मिलेगा यूनिक?

महिन्द्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर कार को दो इंजन के साथ पेश हो सकती है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों  ही गियरबॉक्स के साथ  आ सकती है।  ये वैली , रीफ और ट्रेल यानी कि, पहाड़ों, समुद्र और रेगिस्तान की थीम एडिशन के साथ पेश हो सकती है। इसके पीछे बड़ा लोडिंग बेड मिल सकता है। ये ट्रिप्स के लिए साइकिल, कैंपिंग गियर या भारी सामान ऑफरोडिंग के खराब रास्तों में ले जाने में मदद करेगा। सुरक्षा का लिए इसमें लेवल 2 का ADAS मिल सकता है। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स मिल सकते हैं। ऑफरोडिंग के लिए 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिल सकता है। वहीं, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई सारे हाईटेक स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं। आराम के लिए इसका इंटीरियर बिल्कुल SUV   जैसा ही होगा। इसके केबिन का इंटीरियर 7 सीटर एसयूवी जैसा हो सकता है।

महिन्द्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की संभावित कीमत

महिन्द्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 25 लाख से 30 लाख की एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च कर सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026