Tata Nano EV: टाटा बहुत जल्द अपनी सबसे फेमस टाटा नेनो का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है। खबरों की मानें तो टाटा नेनो ईवी को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। ये छोटी ईवी बेहद पावरफुल फीचर्स के साथ आ सकती है। इसमें पावरफुल बैटरी के साथ लंबी रेंज मिल सकती है। वहीं, ये कई प्रीमियम स्मार्ट फीचर्स से भी लैस हो सकती है। बेहरहाल अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की लीक डिटेल्स ने काफी सनसनी मचाई हुई है।
Tata Nano EV में क्या मिल सकता है सबसे हटकर?
टाटा नेनो ईवी को कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ पेश कर सकती है। बिजली की खपत को कम करने के लिए कंपनी इसमें फ्लाइवेट जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी दे सकती है। नैनो ईवी में भारी बैटरी पैक्स को गाड़ी के फ्लोर पर शिफ्ट किया जा सकता है। गाड़ी के छोटे रहते हुए इसके केबिन को गहरा और बड़ा बनाया जा सकता है। पतली गलियों में चलने के लिए इसमें अल्ट्रा-शॉर्ट टर्निंग रेडियस मिल सकता है। इसमें ‘स्मार्टफोन की-लेस एंट्री’, ‘रिमोट एसी कंट्रोल’ और ‘फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम’ जैसी खूबियां मिल सकती हैं। इसमें सेफ्टी के लिए कई पावरफुल फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 6 एयरबैग के साथ मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम मिल सतता है। इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और कैमरा , सीट बेल्ट रिमाइंडर , स्पीड अलर्ट के साथ IP67/IP68 बैटरी रेटिंग मिल सकती है। टाटा नेनो ईवी की बैटरी पानी और धूल से भी खराब नहीं होगी।
टाटा नेनो ईवी की बैटरी , रेंज और अन्य लीक फीचर्स
| Tata Nano EV | स्पेसिफिकेशन |
| बैटरी | 15 kWh से लेकर 21 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिल सकती है। |
| चार्जर | डीसी चार्जर से ये दो घंटे में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। |
| रेंज | 200 किमी तक की रेंज दे सकी है। |
| ब्रेक | ABS के साथ डिस्क और ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं। |
टाटा नेनो ईवी की संभावित कीमत
अभी तक टाटा नेनो ईवी की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी 5 लाख की एक्स शोरुम कीमत से लेकर 10 लाख के आस-पास में उतार सकती है। ये टाटा की एक बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला MG Comet EV से हो सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि, ये टाटा की ही टियागो ईवी को टक्कर दे सकती है।







