---Advertisement---

Volkswagen Taigun Facelift कार में बैठे-बैठे मिलेगा मसाज, बोलते ही AI असिस्टेंस झट से कर देगा ये काम, जानें लीक फीचर्स-कीमत

Volkswagen Taigun Facelift : फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट कार 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रही है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में बनी हुई है। यहां जाने गाड़ी में क्या कुछ नाया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 1, 2026 4:04 अपराह्न

Volkswagen Taigun Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Volkswagen Taigun Facelift :  भारत में फेसलिफ्ट सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने फॉक्सवैगन आ रही है। कंपनी की मार्केट में पहले से ही मौजूद टाइगुन का फेसलिफ्ट वर्जन आने वाला है। टाइगुन प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जिसे 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग मिली हुई है। फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट में कंपनी कई बड़े बदलाव करने जा रही है। ये कार भारत सहित ग्लोबल मार्केट में 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो रही है।

Volkswagen Taigun Facelift  की सीटें करेगी मसाज!

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट कार  में कंपनी बेहद आरामदायक सीटें देने जा रही है। लीक्स की मानें तो इसकी पिछली सीटों में रियर सीट मसाज मिल सकता है। इन्फोटेनमेंट कंट्रोल को एआई के जरिए आदेश देकर मसाज फंक्शन को ऑन/ऑफ किया जा सकता है। यहां से यात्री मसाज टाइम को बढ़ा और घटा सकता है। इसमें बॉडी के अलग-अलग पार्ट के लिए Wave, Tapping और Relaxation जैसे मोड मिल सकते हैं।  ये यात्री और ड्राइवर को लंबे समय की राइडिंग के लिए मसाज की सुविधा दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये गाड़ी अपने सेगमेंट की सबसे प्रीमियम फेसलिफ्ट कार होगी।

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट का संभावित इंजन, माइलेज और स्पीड

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट में कंपनी 1.0L TSI 3-सिलेंडर और 1.5L TSI EVO 4-सिलेंडर से लेस दो इंजन विकल्प दे सकती हैं। इस कार में 6-स्पीड मैनुअल / 8-स्पीड AT और 6-स्पीड मैनुअल / 7-स्पीड DSG का ट्रांसमिशन मिल सकता है। टाइगुन का फेसलिफ्ट वर्जन 19.89 kmp का माइलेज दे सकता है । ये 190 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

टाइगुन फेसलिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट 5स्टार सुरक्षा रेटिंग से लेस है। इसमें यात्रियों और ड्राइवर की सुरक्षा के लिए लेवल 2 का ADAS मिल सकता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है।टाइगुन फेसलिफ्ट के लुक में भी बदलाव हो सकते हैं। इस गाड़ी का फ्रंट ग्लोबल मार्केट में पहले से ही बिक रही टिग्वान और टैरॉन गाड़ियों की तरह हो सकता है। बंपर के सामने कनेक्टेड LED लाइट को जोड़ती हुई लाइट लाइन मिल सकती है। इसमें मॉर्डन अलॉय व्हील मिल सकते हैं। वहीं, पैनोरमिक सनरूफ के साथ इंटारियर कलर थीम में बदलाव हो सकते हैं।

टाइगुन के फेसलिफ्ट वर्जन की अनुमानित कीमत

अभी तक टाइगुन के फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे 15 लाख से लेकर 25 लाख की ऑनरोड कीमत में उतारा जा सकता है। इस फेसलिफ्ट कार का मुकाबला ओटो मार्केट में Hyundai Creta , Kia Seltos और Skoda Kushaq Facelift जैसी गाड़ियों से हो सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026

Honda ZR-V

मई 23, 2026

Honda City Facelift

मई 22, 2026

Honda City Facelift

मई 21, 2026

Honda ZR-V Hybrid SUV

मई 20, 2026

Skoda Epiq Electric SUV

मई 20, 2026