---Advertisement---

गुड न्यूज! इस राज्य में होगी 8th Pay Commission की अगली बैठक, हिस्सा लेने के लिए इन सिंपल स्टेप्स को करें फॉलो, जानें सबकुछ

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे है, हालांकि और लंबा इंतजार करना होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 22, 2026 2:42 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: बीते कई महीनों से 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे है, हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से कमेटी को 18 महीने दिए गए है, ताकि नए वेतन में बढ़ोतरी को लेकर कमेटी द्वारा सरकार को रिपोर्ट पेश की जा सके। बता दें कि कमेटी की तरफ से देश के अलग-अलग राज्यों में बैठके की जा रही है।

पहले उत्तराखंड, फिर दिल्ली और अब लखनऊ में कमेटी बैठक करेगी। इसकी जानकारी खुद 8th Pay Commission ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है। साथ ही केंद्रीय सरकारी संगठनों/संस्थानों और संघों/संगठनों सहित हितधारकों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इस राज्य में होगी 8th Pay Commission की बैठक

बता दें कि 8th Pay Commission ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आठवां केंद्रीय वेतन आयोग 22 और 23 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में केंद्रीय सरकारी संगठनों, संघों और संगठनों के साथ बातचीत करने के लिए आएगा।

संबंधित पक्ष 10 जून से पहले नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं”। यानि अगर कोई इस बैठक में हिस्सा लेना चाहता है और कमेटी के सामने कर्मचारियों और पेंशनर्स की बात रखना चाहते है तो वह आवेदन कर सकते है।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए कैसे करें आवेदन?

8th Pay Commission द्वारा दी जानकारी के अनुसार आयोग 22 और 23 जून, 2026 (सोमवार और मंगलवार) को लखनऊ, उत्तर प्रदेश का दौरा करेगा। केंद्र सरकार के संगठनों/संस्थानों और संघों/संगठनों सहित इच्छुक हितधारक, जो लखनऊ में आयोग के साथ बातचीत करना चाहते हैं, कृपया 10 जून, 2026 या उससे पहले “https://nicforms.nic.in/enRhYmsiNilmMmUZY|FkYjkwNjIwMlYwNDMwNzE=” लिंक पर अपना अनुरोध प्रस्तुत करें। अनुरोध के साथ आयोग की वेबसाइट (https://cpc.gov.in) पर ज्ञापन जमा करने पर प्राप्त ‘अद्वितीय ज्ञापन आईडी’ भी संलग्न करें। कार्यक्रम स्थल और बैठक का कार्यक्रम बाद में सूचित किया जाएगा।

अन्य राज्य में बैठकों को लेकर क्या बोला आयोग?

दरअसल विभाग ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि कृपया ध्यान दें कि “आयोग समय-समय पर अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शहरों में अलग-अलग बैठकें आयोजित करेगा। तदनुसार, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित हितधारकों से अनुरोध है कि वे आयोग की इस यात्रा के दौरान मिलने का समय न लें”। बता दें कि 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स सैलरी और पेंशन बढ़ोतरी को लेकर इंतजार कर रहे है। माना जा रहा है कि 2027 के अंत या 2028 के शुरूआत में 8th Pay Commission लागू हो सकता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026