---Advertisement---

बड़ी खबर! मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, Budget 2025 से पहले 8th Pay Commission को दी मंजूरी; जानें कैसे होगा फायदा

8th Pay Commission: कई महीनों के इंतजार के बाद अब मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए इसको मंजूरी दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 16, 2025 3:42 अपराह्न | Updated: जनवरी 16, 2025 11:20 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: महीनों से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए मंजूरी दे दी है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। बता दें कि बजट 2025 से पहले मोदी सरकार का यह बड़ा तोफा माना जा रहा है। मालूम हो कि 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पेश किया जाएगा। जिससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

Ashwini Vaishnaw ने 8th Pay Commission को लेकर दी जानकारी

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8th Pay Commission को लेकर को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8th Pay Commission को मंजूरी दे दी है। 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू हुआ था, जो साल 2026 में पूरा हो जाएगा, जिसे देखते हुए अभी से एक टीम गठित की गई है ताकि एक अच्छा खासा समय मिल सकें”।

1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा

बता दें कि 8th Pay Commission को लेकर बीते कई महीनों से चर्चाएं चल रही थी। बता दें कि नए वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के बेसिक सैलरी में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। बता दें कि फिलहाल अभी कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी 18000 रूपये है। इसके साथ ही इसी हिसाब से पेंशनर्स को भी लाभ मिलेगा और उनकी मिनिमम पेंशन फिलहाल के 9000 रुपये से बढ़कर 25740 रुपये हो सकती है।

पीएम मोदी ने 8वें वेतन आयोग को लेकर किया ट्वीट

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हम सभी को उन सभी सरकारी कर्मचारियों के प्रयासों पर गर्व है,

जो एक विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते हैं। 8वें वेतन आयोग पर कैबिनेट के फैसले से जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और उपभोग को बढ़ावा मिलेगा”। माना जा रहा है कि इससे करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Cylinder Booking Rules

अप्रैल 28, 2026

अप्रैल 26, 2026

Delhi News

अप्रैल 26, 2026

COVID-19 DA Frozen

अप्रैल 26, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 26, 2026

Vande Bullet Train

अप्रैल 26, 2026