---Advertisement---

बड़ी खबर! 8th Pay Commission लागू होते ही क्या केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हो जाएगा शून्य? जानें क्या है केंद्र सरकार की मंशा; समझे पूरा समीकरण

8th Pay Commission को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे है, वहीं अब केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम बढ़ोतरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 18, 2025 6:02 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के ऐलान के बाद अब जल्द कमेटी गठित करने जा रही है। गौरतलब है कि नए नया पे-कमीशन के तहत 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है, इसी बीच इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल 8th Pay Commission के तहत जिसपर सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है, वह है महंगाई भत्ता, सूत्रों के मुताबिक नए पे-कमीशन के तहत केंद्र कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कैलकुलेशन दोबारा जीरो से शुरू होगी। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 तक महंगाई भत्ता (DA) 61 फीसदी पर पहुंच सकता है।

क्या केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो?

माना जा रहा है कि 8th Pay Commission लागू होते ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा। नियम अनुसार नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर कर्मचारियों के DA को शून्य करके बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं यह सब नए कमीशन की सिफारिशों पर निर्भर होगा। माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते के शून्य होने पर अन्य भत्तों पर भी असर पड़ेगा।

8th Pay Commission लागू होते ही इतनी हो जाएगी लेवल-4 के कर्मचारियों की सैलरी

गौरतलब है कि लेवल- 4 में ग्रेड डी स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क आते हैं। इनकी बेसिक सैलरी फिलहाल 25,500 रुपये है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है तो न्यूनतम सैलरी 35400 की उम्मीद है, जिसके बाद सैलरी 83512 होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कमेटी गठित नहीं की गई है। देखना होगा कि कब तक इसका ऐलान होता है।

8th Pay Commission के तहत कब गठित होगी कमेटी

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे लेकर जानकारी दी थी, साथ ही उन्होंने एक कमेटी गठित करने का ऐलान किया था, जो केंद्रीय कर्मचारियों की जरूरतों और बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स के सुझाव केंद्र सरकार को देगी। जानकारी के मुताबिक 8th Pay Commission में कमेटी गठित में करीब 2 से 6 महीने का समय लग सकता है, वहीं जनवरी 2026 तक 8वें वेतन आयोग को पूर्ण रूप से लागू किया जा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 23, 2026

Petrol-Diesel Price Hike

मई 23, 2026

Lucknow News

मई 22, 2026