---Advertisement---

8th Pay Commission में देरी के बीच और उड़ सकती है केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नींद; जानें सबकुछ

8th Pay Commission: जैसे जैसे समय निकल रहा है, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 17, 2025 1:54 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: जैसे जैसे समय निकल रहा है, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, जिसने परेशानी बढ़ा दी है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लागू करने का ऐलान कर दिया था जिसे जनवरी 2026 में लागू होना है, लेकिन ऐलान के 7 महीने बीतने के बाद भी किसी तरह की खबर सामने नहीं आ रही है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि 8th Pay Commission पर संकट छा गया है। वहीं अब खबर तो यह भी सामने आ रही है कि नए वेतन आयोग 2028 तक लागू हो सकता है, जिसने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ा दी है।

8th Pay Commission के बाद क्या मिनिमम सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

गौरतलब है कि 8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। बताते चले कि फिटमेंट फैक्टर के तहत मिनिमम सैलरी में बढ़ोतरी की जा सकती है, अगर अधिकतम सैलरी की बात करें तो वह 18 से 55 हजार के बीच रह सकता है, लेकिन यह अधिकतम है। इसके अलावा महंगाई को देखते हुए महंगाई भत्तों में बड़ा बदलाव किया जा सकता है, जिससे फायदा होने की उम्मीद है, साथ ही कई ऐसे भत्ते भी मिलते है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यह महज एक अनुमान है, क्योंकि सबसे पहले इसे लेकर एक कमेटी गठित की जाएगी। हालांकि कमेटी गठन को लेकर लगातार हो रही देरी, जिसने कर्मचारियों के मन में संंशय पैदा कर दिया है।

8th Pay Commission लागू होते ही 40 हजार रूपये पाने वाले पेंशनर्स की इतनी बढ़ जाएगी पेंशन

मान लीजिए की अगर हर महीने किसी पूर्व कर्मचारी का पेंशन 40 हजार रूपये आता है, वहीं 8th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.92 लागू होने के बाद पेंशनर्स की सैलरी लगभग 76000 रूपये के आसपास हो जाएगी, वहीं अगर फिटमेंट फैक्टर 2.08 हो जाता है तो पेंशन धारकों की सैलरी लगभग 83000 रूपये के आसपास होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत बढ़ता है तो पेंशन 1 लाख से पार हो जाएगी, यानि अगर अभी किसी को 40 हजार पेंशन मिल रहा है तो 8वें वेतन आयोग के पेंशन 1 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद है, हालांकि उसके लिए थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026