---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की आ जाएगी मौज, जनवरी 2026 से मिनिमम सैलरी में बड़े उलटफेर की उम्मीद; जानें केंद्र सरकार का प्लान

8th Pay Commission: पिछले 9 महीनों से नए वेतन आयोग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इसका इंतजार कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 25, 2025 5:25 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: पिछले 9 महीनों से नए वेतन आयोग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इसका इंतजार कर रहे है, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है। जिसके बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ गई है कि कब तक 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों को खुश करने वाली एक खबर सामने आ रही है, जिसके तहत जनवरी 2026 से कर्मचारियों को मिनिमम सैलरी के तौर पर 51 हजार रूपये मिल सकते है। चलिए आपको बताते है इससे जु़ड़ी सभी अहम जानकारी।

जनवरी 2026 से मिनिमम सैलरी में बड़े उलटफेर की उम्मीद

दरअसल 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 को खत्म हो जाएगा। और जनवरी से 8वें वेतन आयोग की शुरूआत हो जाएगी। क्योंकि अभी तक कमेटी का गठन नहीं हुआ है, तो उम्मीद कम है कि जनवरी 2026 में नया वेतन आयोग लागू हो सकता है। 2028 तक नया वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है। वहीं अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 की बात करें तो मिनिमम सैलरी 51000 रूपये तक बढ़ सकती है, यह महज एक अनुमान है। अब अगर मोटा-मोटी समझे तो 8वां वेतन कभी भी लागू हो, लेकिन जो मिनिमम सैलरी है वह जनवरी 2026 से ही जुड़कर मिलेगी। यानि इससे खासकर केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होने की उम्मीद है।

पेंशन नियमों में बड़े उलटफेर की उम्मीद – 8th Pay Commission

बता दें कि लंबे वक्त से पेंशनर्स पेंशन कम्यूटेशन की मांग कर रहे है। बता दें कि का कुछ हिस्सा एकमुश्त ले लिया जाता है और बाद में पेंशन थोड़ी कम मिलती है उसे ही पेंशन कम्यूटेशन कहते है। वहीं अब पेंशनर्स यह मांग कर रहे है कि इस अवधि को 15 साल से घटारकर 12 साल कर दिया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार यह पैसा ब्याज समेत करीब 11 साल में ही वसूल कर लेती है, फिर भी पेंशन काटने की अवधि 15 साल रखी गई है। इसलिए इसे 12 साल करना उचित होगा। वहीं खबर सामने आ रही है कि 8वां वेतन आयोग के तहत मिनिमम सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026