8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! इस तारीख को देहरादून पहुंचेगी 8वीं वेतन आयोग टीम, सैलरी-पेंशन में बड़ा उलटफेर तय!

8th Pay Commission को लेकर बड़ा अपडेट, टीम के दौरे से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।

8th Pay Commission

फोटो क्रेडिट - AI जेनरेटेड

8th Pay Commission: बीते कई महीनों से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग को लेकर कुछ अपडेट्स को लेकर इंतजार कर रहे थे। मालूम हो कि 8th Pay Commission के तहत 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। इसी बीच अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल आठवीं सीपीसी 24 अप्रैल 2026 को पहली बार देहरादून का दौरा करेगी। हितधारक, यूनियनें और संगठन 10 अप्रैल 2026 से पहले बैठकों का अनुरोध कर सकते हैं। गौरतलब है कि सातवीं सीपीसी ने अपने कार्यकाल में 76 बैठकें आयोजित की थीं। इसकी जानकारी खुद वेतन आयोग ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की गई थी।

इस तारीख को देहरादून पहुंचेगी 8th Pay Commission की टीम

बता दें कि 8th Pay Commission ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की एक टीम 24 अप्रैल, 2026 को देहरादून, उत्तराखंड का दौरा करेगी।

केंद्र सरकार के संगठनों/संस्थानों और संघों/संगठनों सहित इच्छुक हितधारक जो देहरादून में आयोग के साथ बातचीत करना चाहते हैं, कृपया 10 अप्रैल, 2026 या उससे पहले manish.kr1975@nic.in पर समय सारिणी के लिए अपना अनुरोध भेजें। कार्यक्रम स्थल और बैठक की समय सारिणी की जानकारी बाद में दी जाएगी”।

सैलरी, पेंशन में बड़ा उलटफेर तय!

अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि बेसिक सैलरी में 20%–35% तक बढ़ोतरी संभव है। वहीं फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 3.0 या उससे ज्यादा हो सकता है। साथ ही अन्य भत्तों में कर्मचारियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर इसके लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अगर पेंशनर्स की बात करें तो न्यूनतम पेंशन में वृद्धि होने की उम्मीद है। जिससे लाखों पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 2028 तक 8th Pay Commission लागू हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

 

 

Exit mobile version