8th Pay Commission: दिल्ली में इस तारीख को होगी आयोग और रक्षा, रेलवे संघ की बैठक, आवेदन की अंतिम तिथि जल्द, इन बातों को ना करें इग्नोर, जानें सबकुछ

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए 8th Pay Commission लागू होने का इंतजार कर रहे है।

8th Pay Commission

फाइल फोटो

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए 8th Pay Commission लागू होने का इंतजार कर रहे है। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी के पूरे 6 महीने पूरे हो चुके है। वहीं आयोग की तरफ से उनके एक्स हैंडल से लगातार जानकारियां साझा की जा रही है, ताकि कर्मचारी और पेंशनर्स अपडेट रहे। बता दें कि आयोग की एक बार फिर रक्षा, रेलवे संघ के साथ दिल्ली में बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चाएं संभव है। इसकी जानकारी खुद आयोग के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

दिल्ली में इस दिन होगी बैठक

बता दें कि 8th Pay Commission ने अपने एक्स हैंडल पर एक जानकारी साझा की है, जिसमे लिखा गया है कि “आठवें केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा दिल्ली में स्थित/पंजीकृत रक्षा मंत्रालय (MoD) और रेल मंत्रालय (MoR) के संस्थानों/संगठनों तथा रक्षा बलों और रेलवे के संघों/एसोसिएशनों के साथ 13 और 14 मई, 2026 (बुधवार और गुरुवार) को वार्ता आयोजित की जाएगी।

आयोग के साथ वार्ता करने के इच्छुक संबंधित हितधारक, जिनमें संघ/एसोसिएशन भी शामिल हैं, आयोग से मिलने का समय मांगने हेतु अपना अनुरोध प्रस्तुत कर सकते है”। बता दें कि विभाग के तरफ से लगातार ऐसी बैठकें की जा रही है। दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में बैठक होनी है। इसकी जानकारी खुद आयोग की तरफ से दी गई है।

आवेदन की अंतम तारीख जल्द – 8th Pay Commission

दी जानकारी के अनुसार आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की दिल्ली में 13-14 मई 2026 को रक्षा एवं रेलवे यूनियनों के साथ बैठक होगी। इच्छुक समूहों को बैठक में शामिल होने के लिए 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य बैठकों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। इस बैठक में सामिल होने के लिए इच्छुक इस लिंक

https://nicforms.nic.in/enRhYmxlNjlmYWU2ZDk4YjE3MDIwMjYwNTA2MTAY पर ज्ञापन जमा करें और ज्ञापन जमा करने के बाद जनरेट होने वाली विशिष्ट “मेमो आईडी” भी साथ में जमा करें। बैठक के स्थान और समय की जानकारी बाद में दी जाएगी। आयोग दिल्ली में और भी बैठकें आयोजित करेगा, जो आयोग के विवेकानुसार आयोजित की जाएंगी।

 

Exit mobile version