---Advertisement---

जनवरी 2026 नहीं 8th Pay Commission इस साल तक हो सकता है लागू, पेंशन ही नहीं महंगाई भत्तों में जबरदस्त उलटफेर की उम्मीद; जानें लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों ने पेंशनर्स की लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 10, 2025 5:36 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों ने पेंशनर्स की लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी गई थी, हालांकि इसे लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई थी, संसद में वित्त मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई थी कि 8th pay commission को लकर विभागों से सुझाव मांगे गए थे। हालाकि अभी भी कमेटी गठन को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है कि,नया वेतन आयोग कब लागू होगा।  चलिए आपको बताते हुए इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी। इस लेकर एक सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर नया वेतन आय़ोग कब लागू होगा। उम्मीद जताई जा रही थी, कि जनवरी 2026 म इस लागू किया जा सकता है।

जनवरी 2026 नहीं 8th pay commission इस साल तक हो सकता है लागू

मालूम हो कि 7वा वेतन आयोग का समय जनवरी 2026 में खत्म होन जा रहा है, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि 8th pay commission जनवरी 2026 में लागू हो सकत है। लेकिन अभी तक कमेटी गठन नहीं होने कारण 8वें वेतन आयोग म दरी हो सकती है। दरअसल कमेटी गठन क बाद वह केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी। कमेटी को रिपोर्ट पेश करने में करीब 1 से 1.5 साल का समय लग जाता है। अगर कमेटी गठन अक्टूबर तक भी होता है तो वेतन आयोग 2026 क अक्टूबर या फिर 2027 तक लागू हो सकता है।

पेंशन ही नहीं महंगाई भत्तों में भी जबरदस्त उलटफेर की उम्मीद

गौरतलब है कि 8th Pay Commission लागू होने के पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, वहीं माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 2.89 तक बढ़ सकता है। मिनिमम सैलरी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, यानि 8वां वेतन तो लागू होते ही कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य भत्तों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। बता दें कि अभी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्टों के अनुसार यह 59 प्रतिशत हो सकता है। यानि DA Hike में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026