---Advertisement---

8th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों की बढ़ी धड़कन! इस महीने कमेटी पेश कर सकती है रिपोर्ट, कब लागू होगा नया वेतन आयोग? जानें सबकुछ

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 18, 2026 7:56 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे समय से कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर आयोग अपनी रिपोर्ट कब सरकार को सौंपेगा और नई वेतन व्यवस्था कब लागू होगी। गौरतलब है कि 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग का इंतजार कर रहे है। गौरतलब है कि सरकार ने कमेटी को 18 महीने का समय दिया है।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को हितधारकों के साथ बातचीत प्रस्तावित है। इससे साफ है कि अगस्त के अंत तक भी आयोग का परामर्श और समीक्षा का काम जारी रहने वाला है।

कमेटी कब रिपोर्ट करेगा पेश? 

मालूम हो कि सरकार की तरफ कमेटी को रिपोर्ट पेश करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। पिछले साल नवंबर में कमेटी का गठन किया गया था। अगर 18 महीनों को जोड़ा जाए तक अप्रैल -मई 2027 में कमेटी सरकार को रिपोर्ट पेश कर सकती है। बता दें कि इस रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर, डीए, अन्य भत्ते, एचआरए समेत सभी चीजें शामिल होंगी।

8th Pay Commission में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और भत्तों में बदलाव की उम्मीद है। हालांकि, अभी फिटमेंट फैक्टर और नई न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कोई अंतिम सरकारी आंकड़ा घोषित नहीं किया गया है।

कब लागू होगा नया वेतन आयोग?

आयोग की तरफ से कमेटी अप्रैल 2027 में रिपोर्ट पेश कर सकता है। इसका बाद सरकार की तरफ से उस रिपोर्ट को देखा जाएगा। जिसके बाद निष्कर्ष निकाला जाएगा। और कर्मचारियों को पेंशनर्स को भत्तों से लेकर सैलरी बढ़ोतरी की मंजूरी दी जाएगी।

गौरतलब है कि इसमे 6-9 महीने का समय लग सकता है। यानि पूरा कैलकुलेशन करें तो साफ तौर पर 2028 के शुरूआत या बीच में सरकार 8th Pay Commission लागू कर सकती है। हालांकि यह महज एक अनुमान है, सरकार की तरफ से इस प्रकार की घोषणा नहीं कई गई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 14, 2026

Punjab News

सितम्बर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 14, 2026

Rashifal 15 September 2026

सितम्बर 14, 2026

Rain Alert 15 September 2026

सितम्बर 14, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 14, 2026