8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर कमेटी की तरफ से लगातार जानकारी प्रदान की जा रही है। कमेटी गठन किए हुए पूरे 8 महीने पूरे हो चुके है और बाकी का 10 महीना बचा हुआ है। इन 8 महीनों में कई बैठकें की गई। साथ ही कई तरह की जानकारिया भी प्रदान की जा रही है। 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8th Pay Commission का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी बीच 8वें वेतन आयोग ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से अहम जानकारी प्रदान की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी
8 महीने पूरे होने पर 8th Pay Commission ने दी अहम जानकारी
बता दें कि 8th Pay Commission ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “8 महीने पूरे 10 महीने बाकी, अब तक की मुख्य बातें – पूरे भारत में यूनियन एसोसिएशन और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें और बातचीत जारी रही।
8th CPC –
Month 8 Review (June 3 – July 3, 2026)
8 Months Completed
10 Months Remaining
Key developments so far:
• Meetings and consultations continued with union associations and employee representatives across India.
• Discussions were held with stakeholders in Jammu &… pic.twitter.com/9W5fCH5QVI— 8th pay commission (@8thpaycommision) July 3, 2026
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ चर्चा की गई। अलग-अलग विभागों द्वारा 8वें CPC को ज़रूरी डेटा जमा करने की समय-सीमा 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है”।
फिटमेंट फैक्टर पर क्यों है सबसे ज्यादा चर्चा?
केंद्रीय कर्मचारियों के बीच फिटमेंट फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा माना जाता है। इसी के आधार पर बेसिक वेतन तय होता है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर और संभावित वेतन वृद्धि के कई दावे किए जा रहे है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे लेकर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
माना जा रहा है कि सरकार की तरफ से फिटमेंट फैक्टर पर पूरी नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि 8th Pay Commission में कई अहम बदलाव हो सकते है। हालांकि इसके लिए कर्मचारियों और पेंशनर्स को इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि अभी इसमे कई महीने लग सकते है।






