---Advertisement---

8th Pay Commission पर आ गई गुड न्यूज! मिनिमम सैलरी ही नहीं इन भत्तों में भारी उलटफेर की उम्मीद; पेंशनर्स के लिए केंद्र सरकार खोलेगी खजाना!

8th Pay Commission: लंबे वक्त से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग की जानकारी का इंतजार कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 21, 2025 5:39 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: लंबे वक्त से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग की जानकारी का इंतजार कर रहे है, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जिससे कर्मचारी और पेंशनर्स मायूस हो गए है, लेकिन जल्द ही उन्हें गुड न्यूज मिलने जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 8th Pay Commission को लेकर सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है, वहीं जल्द कमेटी को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। बताते चले कि नए वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन, भत्तों में बढ़ोतरी समेत कई चीजों में बड़े उलटफेर की उम्मीद है, ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार महंगाई को देखते हुए बड़ा ऐलान कर सकती है।

8th Pay Commission पर आ गई गुड न्यूज

बता दें कि बीते 6 महीनों से केंद्रीय कर्मचारी 8th Pay Commission के तहत कमेटी गठन का इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी तक इसे लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार कमेटी को लेकर जानकारी दे सकती है, क्योंकि कमेटी गठन में देरी होगी, उतनी ही देरी 8वें वेतन आयोग को लागू करने में होगी। हालांकि इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है, अगले 2 महीनें में कमेटी का गठन किया जा सकता है।

8वें वेतन आयोग के बाद HRA समेत इन भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक 8th Pay Commission लागू होते ही मेट्रों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में HRA में वृद्धि की उम्मीद है। एचआरए की बात करें तो टियर-1 शहरों में सरकारी कर्मचारियों को अधिक किराया भत्ता मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अगर डीए की बात करें तो महंगाई भत्ता मुद्रास्फीति और जीवन-यापन की लागत की भरपाई करता है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों के लिए इसमें संशोधन किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे न्यूनतम सैलरी में इस बार 19000 से लेकर 45000 की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि यह महज एक अनुमान है।

8th Pay Commission के तहत पेंशनर्स के लिए सरकार खोलेगी खजाना

मान लीजिए की अगर हर महीने किसी पूर्व कर्मचारी का पेंशन 40 हजार रूपये आता है, वहीं 8th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.92 लागू होने के बाद पेंशनर्स की सैलरी लगभग 76000 रूपये के आसपास हो जाएगी, वहीं अगर फिटमेंट फैक्टर 2.08 हो जाता है तो पेंशन धारकों की सैलरी लगभग 83000 रूपये के आसपास होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत बढ़ता है तो पेंशन 1 लाख से पार हो जाएगी, यानि अगर अभी किसी को 40 हजार पेंशन मिल रहा है तो 8वें वेतन आयोग के पेंशन 1 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद है, हालांकि उसके लिए थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026