खुशखबरी! UIDAI का बड़ा ऐलान, आधार कार्ड में बदलाव करने की तारीख में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें तारीख समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Aadhar Card Update Date Extended

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

Aadhar Card Update Date Extended: पासपोर्ट बनवाने से लेकर एक छोटी सिम खरीदने तक, आधार कार्ड की जरूरत हर जगह अनिवार्य हो गई है। मालूम हो कि अगर कोई आधार कार्ड 10 सालों तक अपडेट नहीं किया जाता है तो उससे अवैध करार या फिर उसे अपडेट करने के लिए कहा जाता है। बता दें कि आज फ्री में Aadhar Card Update करने की आखिरी तारीख आज की ही थी लेकिन UIDAI द्वारा Aadhar Card Update Date Extended कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

Aadhar Card Update Date Extended को लेकर UIDAI ने दी जानकारी

आपको बता दें कि यूआईडीएआई ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “UIDAl ने मुफ़्त ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड सुविधा 14 जून 2025 तक बढ़ा दी है; लाखों आधार संख्या धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए। यह निःशुल्क सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। लोगों को अपने Aadhaar में दस्तावेज़ अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है”।

कौन लोग उठा सकते है इसका फायदा

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगर किसी का आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है या फिर आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत दर्ज कर दी गई है। वह लोग इसका फायदा उठा सकते है।

सबसे अच्छी बात यह है कि तय तारीख तक आधार अपडेट करने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। यानि व्यक्ति फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते है।

घर बैठे अपडेट करें Aadhar Card Update

गौरतलब है कि यूआईडीएआई द्वारा लगातार आधार कार्ड अपडेट की तारीखों में इजाफा किया जा रहा है, ताकि लोग आसानी से अपना आधार अपडेट कर सकें।

Exit mobile version