---Advertisement---

Adani-Hindenburg Case: अडानी ग्रुप मामले में सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, SEBI ने बीते दिनों ही सौंपी थी जांच रिपोर्ट

Adani-Hindenburg Case: 2023 के शुरूआती महीनों की बात है जब देश में अडानी-हिंडनबर्ग (Adani-Hindenburg) मामले ने खूब तुल पकड़ा था। अडानी समूह पर कथित रुप से मार्केट वैल्यू के खिलाफ जाने का आरोप हिंडनबर्ग ग्रूप ने लगाया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 29, 2023 5:47 अपराह्न

Adani Hindenburg Case
Follow Us
---Advertisement---

Adani-Hindenburg Case: 2023 के शुरूआती महीनों की बात है जब देश में अडानी-हिंडनबर्ग (Adani-Hindenburg) मामले ने खूब तुल पकड़ा था। अडानी समूह पर कथित रुप से मार्केट वैल्यू के खिलाफ जाने का आरोप हिंडनबर्ग ग्रूप ने लगाया था। हिंडनबर्ग ग्रूप ने एक रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमें अडानी ग्रूप (Adani Group) पर 88 गंभीर सवल उठाए गए थे। भारत में इस मामले में सुनवाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने 29 अगस्त को इस मामले में होने वाली सुनवाई को टाल दिया है। बता दें कि सेबी (SEBI) ने 25 अगस्त को ही इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष रखी थी जिसके बाद 29 अगस्त को सुनवाई होनी थी पर अब खबर आई है कोर्ट ने इस सुनवाई को टाल दिया है।

ये है मामला

बता दें कि महीनों पहले जनवरी में हिंडनबर्ग (Hindenburg) ग्रूप ने अडानी ग्रुप के व्यवसाय के संबंध में एक रिसर्च रिपोर्ट सबके सामने लाई थी। इसमें अडानी (Adani) समूह पर कई गंभीर आरोप लगे थे जिसमें मार्केट वैल्यू के खिलाफ जाकर शेयर की कीमतों में हेर-फेर करने का आरोप प्रमुख था। इसके बाद से शेयर बाजार में खूब खलबली मची और अडानी ग्रूप के शेयर औंधे मुंह गिरने लगे। अपनी इस रिपोर्ट के दौरान हिंडनबर्ग ने अडानी पर 88 गंभीर सवाल उठाए थे जिसकी जांच मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के हाथों में है।

कई मामलों में आ चुका है निष्कर्ष

खबरों की माने तो सेबी अडानी पर लगे जिन आरोंपो का जांच कर रही है उनमें कई मामलों में रिजल्ट आ चुका है। हालाकि इसकी रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। कोर्ट ने सेबी (SEBI) को अडानी-हिंडनबर्ग मामले की रिपोर्ट 14 अगस्त तक सबमिट करने को कहा था। इसके बाद से कोर्ट ने न्यायालय से 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा था। कोर्ट ने इसकी मंजूरी देते हुए 29 अगस्त को अगली सुनवाई करने का फैसला लिया पर सेबी ने 25 अगस्त को ही अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी। खबरों की माने तो अडानी पर लगे विभिन्न आरोपों में जांच के दैरान कई पर निर्णय आ गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026