---Advertisement---

‘उन्होंने अपनी शर्तें…’ आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली लक्ष्मी योजना पर उठाए गंभीर सवाल, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है, जिसे लेकर अब आप नेता ने दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 30, 2026 4:39 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना की जानकारी देते हुए बताया था कि 1 अगस्त से इस योजना के तहत पोर्टल की शुरूआत की जाएगी, और रक्षाबंधन के समय 2500 रूपये की धनराशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। वहीं अब इस योजना को लेकर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार की इस योजना पर सवाल खड़े किए है।  चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर Anurag Dhanda ने उठाए सवाल

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आप नेता Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि बीजेपी बहुत उलझन में रहने वाली पार्टी है। आज बीजेपी उसी हालत में है जिसमें UPA-II थी। उन्हें बस यह नहीं पता कि क्या करना है और क्या नहीं, फिर 2,400 यूनिट बिजली की सीमा है, यानी महीने में 200 यूनिट, जो दिल्ली में लगभग हर कोई इस्तेमाल करता है। तो, अगर कोई महीने में 200 यूनिट बिजली इस्तेमाल करता है, तो उसे ‘महिला सम्मान’ का फ़ायदा भी नहीं मिलेगा।

ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी शर्तें और नियम ख़ास तौर पर ऐसे बनाए हैं जिनसे असल में हर कोई इस स्कीम के फ़ायदे लेने के लिए अयोग्य हो जाता है। उन्होंने सबको साथ लेकर चलने वाली पॉलिसी के बजाय सबको बाहर रखने वाली पॉलिसी बनाई है। इससे BJP की नीयत में खोट का पता चलता है; वे बस किसी को भी सरकारी खजाने से सुविधाएँ, सम्मान या कोई आर्थिक मदद नहीं देना चाहते।”

क्या है दिल्ली लक्ष्मी योजना

दिल्ली लक्ष्मी योजना दिल्ली सरकार की महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। हाल ही में दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी है और इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह मिलेंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू होने की घोषणा की गई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026