---Advertisement---

ध्यान दें! Atal Pension Yojana ने हासिल किया नया कीर्तिमान! 8 करोड़ से अधिक लोगों ने किया नामांकन; हर महीने मिलेंगे 5 हजार रूपये; जानें सबकुछ

Atal Pension Yojana: केेंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अटल पेंशन योजना ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 26, 2025 5:32 अपराह्न

Atal Pension Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमे महिलाओं, पुरूषों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए योजनाएं शामिल है। इसी बीच एक योजना की काफी चर्चा हो रही है, वह है Atal Pension Yojana, दरअसल इस योजना के तहत निवेशकों को हर महीने अधिकतम 5000 रूपये की धनराशि पेेंशन के तौर पर दी जाती है। हालांकि इसे लिए योजना के कुछ नियम कानून है, जिससे निवेशकों को जानना बेहदज जरूरी है। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) 18-40 वर्ष की आयु के बचत खाताधारकों के लिए एक वृद्धावस्था आय सुरक्षा योजना है, जो आयकर दाता नहीं हैं।

Atal Pension Yojana ने हासिल किया नया कीर्तिमान

केेंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई Atal Pension Yojana ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। अटल पेंशन योजना में नामांकन 8 करोड़ के पार, गारंटीकृत मासिक पेंशन के साथ भारत में वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के 10 वर्ष। इस वर्ष 39 लाख नए ग्राहक जुड़े है। यह पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा प्रशासित भारत सरकार की एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है।

यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की दीर्घायु संबंधी जोखिमों को दूर करने में मदद करती है और श्रमिकों को अपनी सेवानिवृत्ति के लिए स्वेच्छा से बचत करने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह योजना मुख्य रूप से गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है।

अटल पेंशन योजना के तहत कौन कर सकता है अप्लाई

  • Atal Pension Yojana में शामिल होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • पेंशन से बाहर निकलने और शुरू करने की आयु 60 वर्ष है।
  • इस योजना में शामिल होने की आयु से लेकर 60 वर्ष की आयु तक निर्धारित राशि जमा करना आवश्यक है।
  • निवेश ऑटो डेबिट का भी विकल्प चुन सकते है, जिससे हर महीने की एक तय तारीख को अकाउंट में पैसे अपने आप निकल जाएंगे।

योजना का निवेशकों को कैसे होगा लाभ?

बताते चले कि Atal Pension Yojana के 6 साल पूरा होते है धारकों को हर महीने एक तय राशि दी जाएगी, जो 1 हजार रूपये से 5 हजार रूपये के बीच हो सकती है। हालांकि यह निवेशकों पर निर्भर करता है कि वह हर महीने कितनी धनराशि जम करते है। इसके साथ ही दोनों (पति और पत्नी) की मृत्यु के बाद संचित राशि नामांकित व्यक्ति को वापस कर दी जाती है। यानि लंबे समय के लिए यह योजना निवेश के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है। इसमे 20 तक निवेश करना अनिवार्य है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Madan Rathore

अक्टूबर 16, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 15, 2026

Rashifal 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026