Beawar-Bharatpur Expressway: देशभर में नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य की कनेक्टिविटी आसान हो रही है। इसी बीच राजस्थान के सड़क नेटवर्क में प्रस्तावित Beawar-Bharatpur Expressway को जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यह परियोजना केवल ब्यावर और भरतपुर के बीच का सफर छोटा करने तक सीमित नहीं है।
इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसे राजस्थान के दूसरे बड़े एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है। जिसमे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी शामिल है। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से अजमेर की दूरी मात्र 5 घंटे की रह जाएगी।
क्या है Beawar-Bharatpur Expressway?
ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना है। 2024 के राजस्थान बजट में इसकी प्रस्तावित लंबाई 342 किलोमीटर बताई गई थी और इसे राज्य के नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में शामिल किया गया था। बाद की पर्यावरणीय प्रक्रिया में परियोजना की लंबाई 277 किलोमीटर दर्ज हुई है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका काम भी शुरू हो सकता है। प्रस्तावित कॉरिडोर राजस्थान के कई हिस्सों को आपस में जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग हो सकता है। उपलब्ध परियोजना विवरणों में ब्यावर, अजमेर क्षेत्र से लेकर टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली और भरतपुर की दिशा में बेहतर कनेक्टिविटी की बात सामने आती है।
दिल्ली में अजमेर की दूरी इतने घंटों में होगी पूरी
माना जा रहा है कि Beawar-Bharatpur Expressway के बनने से दिल्ली से अजमेर की दूरी मात्र 5 घंटे की रह जाएगी। मालूम हो कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जैसे जिलों से होकर गुजरता है। केंद्र सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक राजस्थान में इस कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा विकसित किया जा चुका है।
यानि इस एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होने के बाद दिल्ली से राजस्थान के कई शहरों की कनेक्टिविटी जुड़ जाएगी और पहले से कम समय की दूरी रह जाएगी। इसके साथ ही मुंबई से राजस्थान की कनेक्टिविटी भी काफी आसान हो जाएगी.







