---Advertisement---

Bernard Arnault: Elon Musk नहीं अब Bernard Arnault है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, नेटवर्थ उड़ा देगा होश

Bernard Arnault: स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के मालिक Elon Musk अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नही रह गए है। बता दें कि लंबे समय से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे। लेकिन अब दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में बदलाव हुआ है। फोर्ब्स की बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 28, 2024 2:31 अपराह्न

Bernard Arnault
Follow Us
---Advertisement---

Bernard Arnault: स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के मालिक Elon Musk अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नही रह गए है। बता दें कि लंबे समय से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे। लेकिन अब दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में बदलाव हुआ है। फोर्ब्स की बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक LVMH के चेयरमैन और सीईओ Bernard Arnault 207.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। वहीं एलन मस्क 204.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर खिस्क गए है।

Bernard Arnault बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स की बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक Bernard Arnault और फैमिली की नेटवर्थ 207.6 अरब डॉलर हो गई है। अब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। वहीं Elon Musk 204.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। हालांकि दोनों के नेटवर्थ में ज्यादा अंतर नही है। दोनों की नेटवर्थ में यह बदलाव शुक्रवार को देखने को मिला। जहां एक तरफ Bernard Arnault की नेटवर्थ में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

वहीं एलन मस्क की दौलत 18 अरब डॉलर घट गई। आपको बता दें कि LVMH का मार्केट कैप 13 प्रतिशत बढ़कर 388 अरब डॉलर हो गया। LVMH का पूरा नाम Moet Hennessy Louis Vuitton है। लुई वितॉं एक बहुचर्चित फैशन ब्रांड है। इसके अलावा सेफोरा भी इसी कंपनी का एक ब्रांड है। कंपनी के पास कुल 75 फैशन और कॉस्मेटिक ब्रांड्स हैं।

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ कितनी है?

फोर्ब्स की बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 11वें स्थान पर है। इनकी कुल नेटवर्थ 104.4 अरब डॉलर है। वहीं फोर्ब्स की बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 16वें स्थान पर है। इनकी नेटवर्थ 75.7 अरब डॉलर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026