---Advertisement---

Budget 2024: क्या अंतरिम बजट में टैक्स छूट बढ़ा सकती है मोदी सरकार? जानें पूरी डिटेल

Budget 2024 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि मिडिल क्लास लोगों के लिए बजट में कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 17, 2024 5:58 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगी। वहीं माना जा रहा है कि मिडिल क्लास लोगों के लिए बजट में कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है। आपको बताते चले कि इस बार लोकसभा चुनाव भी होने है। जिसे देखते हुए मोदी सरकार लोगों को बजट में बड़ा तोहफा दे सकती है। पिछले बजट में टैक्स को लेकर कई बदलाव किए गए थे।

नए बजट में क्या बदल सकता है

सरकार बजट 2024 में नई कर व्यवस्था में मामूली बदलाव कर सकती है। इसके लिए मौजूदा टैक्स छूट को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि नई कर व्यवस्था में मौजूदा कर छूट 7 लाख रूपये है। इसे बढ़ाकर 7.50 लाख रूपये तक किया जा सकता है।

इससे पहले सरकार ने छूट की सीमा 5 लाख रूपये से बढ़ाकर 7 लाख रूपये कर दी थी। इसमे धारा 87(ए) के तहत छूट 12500 से बढ़ाकर 25000 रूपये की गई थी। करदाताओं को 7 लाख रूपये कर छूट के अलावा 50000 रूपये की अतिरिक्त छूट भी दी जाती है।

8 लाख रूपये की आय टैक्स मुक्त हो सकती है

गौरतलब है कि 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। आने वाले वित्त वर्ष में 8 लाख रूपये तक की सैलरी टैक्स फ्री हो सकती है। टैक्स विशेषज्ञों मानना है कि अगर बजट में ऐसा प्रावधान किया गया तो छूट की सीमा 8 लाख रूपये तक हो सकती है।

आपको बता दें कि मौजूदा व्यवस्था में कर छूट 7.5 लाख रूपये तक मिलती है। इसमे बुनियादी छूट के साथ साथ स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि मोदी सरकार आम लोगों को बजट में क्या राहत देती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026