---Advertisement---

Budget 2024: स्टाफिंग कंपनियों को बजट से मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, क्या 9 फीसदी होगी पीएफ ब्याज दर?

Budget 2024: इस बार के आम बजट में स्टाफिंग कंपनियों को मिलेगी बड़ी राहत। जानें क्या पीएफ ब्याज दर में होगा इजाफा

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 9, 2024 5:47 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: इस साल 1 फरवरी 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस दौरान देश की स्टाफिंग कंपनियों भविष्य निधि खातों में टैक्स राहत और ब्याज दरों में इजाफे की उम्मीद होगी। साथ ही ये भी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार ट्रेनिंग कोर्सेस में निवेश और स्किल डेवलेप विकास के लिए बाजार में उभरती हुई जरूरतों को पूरा करेगी।

क्या टैक्स छूट की सीमा बढ़ेगी?

इसके अलावा ये भी संभावना जताई जा रही है कि टैक्स छूट की बेसिक छूट सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक किया जा सकता है। वहीं, अगर आप आयकर सेक्शन 80C और 80D के तहत मिलने वाली मौजूदा कटौती की सीमा में भी इजाफा किया जाए। यहां पर आपको बता दें कि नई टैक्स व्यवस्था के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री ने सैलरी पाने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 50 हजार की अतिरिक्त छूट के साथ 7.5 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई टैक्स नहीं देना है।

पीएफ की दर में होगी वृद्धि

कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति को बेहतर करने के लिए भविष्य निधि खातों पीपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफे पर जोर दिया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पीएफ की ब्याज दर को 9 फीसदी तक बढ़ाया जाए। मालूम हो कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना (EPF) के लिए 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर को मंजूरी दी है।

बड़ी घोषणाएं होने की संभावना नहीं

उधर, सीतारमण ने कुछ दिनों पहले कहा था कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में कोई शानदार घोषणाएं होने की संभावना नहीं है। चूंकि यह चुनावी वर्ष है, इसलिए सरकार पूर्ण बजट पेश नहीं करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026