---Advertisement---

Budget 2026: ग्लोबल टेंशन के बीच आम आदमी को खुश करना प्राथमिकता या सशक्तिकरण पर जोर? जानें वित्त मंत्री के भाषण का संभावित आधार

Budget 2026: वैश्विक स्तर पर उठा-पटक के बीच अबकी बार आज यानी 1 फरवरी दिन रविवार को संसद में बजट पेश किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बजट में केन्द्र सरकार किसे प्राथमिकता देती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2026 9:50 पूर्वाह्न

Budget 2026
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2026: सुदूर पहाड़ी इलाकों से लेकर देश के चका-चौंध वाले हाईटेक शहरों में रहने वालों तक के लिए आज का दिन खास है। दरअसल, आज 1 फरवरी दिन रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री अपनी टीम के साथ मंजूरी लेने के लिए राष्ट्रपति भवन रवाना हो चुकी हैं।

11 बजे से उनका संबोधन शुरू होगा जिसको लेकर लोगों के बीच कौतूहल है। सवाल है कि ग्लोबल उठा-पटक के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के आम आदमी को खुश करने की प्राथमिकता देंगी या सशक्तिकरण पर जोर? उनके भाषण का संभावित आधार क्या हो सकता है? आइए इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के साथ बजट पर चर्चा करते हैं।

ग्लोबल टेंशन के बीच आम आदमी को खुश करना प्राथमिकता या सशक्तिकरण पर जोर? 

दुनिया उठा-पटक के दौर से गुजर रही है। इसमें सबसे अहम है अमेरिका की भूमिका जो कभी वेनेजुएला पर नजर जमाए है, तो कभी कनाडा, ग्रीसलैंड जैसे देशों में उठा-पटक का कारण बना है। दूसरी ओर अमेरिका-ईरान आमने-सामने हैं और युद्ध की स्थिति बनी है। इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इसी ग्लोबल टेंशन के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी।

मिडिल क्लास से लेकर एलीट क्लास तक संभावित बजट पर नजर जमाए हुए है। वित्त मंत्री टैक्स में राहत, स्टैंडर्ड डिडक्शन आदि कर आम आदमी को खुश करने की प्राथमिकता देंगी या डिफेंस सेक्टर से लेकर उद्योग तक को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ाकर सशक्तिकरण पर जोर देंगी। बजट 2026 पेश होने के साथ ही इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।

वित्त मंत्री के भाषण का संभावित आधार – Budget 2026

देश के मिडिल क्लास को तोहफा मिलेगा, या किसानों की बल्ले-बल्ले होगी। इससे इतर उद्योग जगत के लिए क्या कुछ खास है। ऐसे तमाम सवाल हैं जो लोगों के जहन में बजट 2026 पेश होने से पहले उठ रहे हैं। इन सभी सवालों का जवाब आज सुबह 11 बजे बजट पेश होने के साथ ही सामने आ जाएगा। आसार जताए जा रहे हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विकसित भारत बनाने के लक्ष्य और देश में युवाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए रिफॉर्म्स एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ा सकती हैं।

इसके साथ ही वित्त मंत्री के भाषण में लंबी अवधि के उपायों पर जोर हो सकता है, जिससे तरक्की का आधार मजबूत हो। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम के लिए कुछ खास ऐलान होने की संभावना है। आधुनिकता के इस दौर को देखते हुए वित्त मंत्री के भाषण में इनोवेशन और AI समेत नई टेक्नॉलजीज पर फोकस रखा जा सकता है। फिलहाल सबकी नजरें संसद भवन पर टिकी हैं जहां ठीक 11 बजे से निर्मला सीतारमण बजट पेश करना शुरू करेंगी और सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Epstein Files

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Rashifal 1 February 2026

जनवरी 31, 2026

Rain Alert 1 Feb 2026

जनवरी 31, 2026

Bhagwant Mann

जनवरी 31, 2026