280 किलोमीटर की रफ्तार, हाईटेक सुविधाएं! रेल मंत्री ने Bullet Train के ट्रायल को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी, जानें सबकुछ

Bullet Train: भारतीय रेलवे कुछ महीनों में एक नया कीर्तिमान रचने जा रही है। कुछ महीने के भीतर देश की सबसे हाईटैक ट्रेन का ट्रायल होगा।

Bullet Train

फाइल फोटो

Bullet Train: भारतीय रेलवे कुछ महीनों में एक नया कीर्तिमान रचने जा रही है। देश में स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक को लेकर तेजी से काम चल रहा है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के ट्रायल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। भारत में विकसित की जा रही नई हाई-स्पीड ट्रेनें 280 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार के लिए तैयार की जा रही हैं।

रेल मंत्री के अनुसार, देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के परीक्षण को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इसका ट्रायल मई या जून 2027 के आसपास शुरू होने की संभावना है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

रेल मंत्री ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि “बुलेट ट्रेन का उद्घाटन 2027 के लिए तय किया गया है। ट्रेन का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। यह दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।  अगले साल मई-जून तक ट्रेन टेस्टिंग के लिए ट्रैक पर आ जाएगी। टेस्टिंग के बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा।”

निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। उम्मीद है कि अगले साल मई-जून तक ट्रेन टेस्टिंग के लिए पटरी पर आ जाएगी और सफल ट्रायल के बाद इसका उद्घाटन होगा। भारत सिर्फ़ हाई-स्पीड रेल का सपना नहीं देख रहा है, बल्कि इसे बना भी रहा है।

हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन

बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के स्टेशन भी आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होंगे। स्टेशनों पर नियंत्रित प्रवेश, बैगेज स्कैनर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं।

इसके अलावा कॉरिडोर पर अत्याधुनिक 2×25 kV ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम लगाया जा रहा है, जो भारत में पहली बार हाई-स्पीड रेल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सिस्टम 320 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली ट्रेनों के लिए स्थिर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।

 

Exit mobile version