---Advertisement---

Bullet Train: दिल्ली से पटना की दूरी मात्र इतने मिनटों में होगी पूरी, तो महज कुछ घंटों में यात्री कर सकेंगे पहाड़ का दीदार, जानें सबकुछ

Bullet Train: अगर आपसे कहा जाए कि आप मात्र 3 से 3.5 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंच सकते है, तो क्या आपको विश्वास होगा?

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2026 5:46 अपराह्न

Bullet Train
Follow Us
---Advertisement---

Bullet Train: अगर आप दिल्ली से बिहार जाते है तो प्रीमियर ट्रेन से भी जाने में करीब 11 से 12 घंटे का समय  लगता है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आप मात्र 3 से 3.5 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंच सकते है, तो क्या आपको विश्वास होगा? दरअसल भारतीय रेलवे की तरफ से दिल्ली से सिलीगुड़ी के बीच Bullet Train चलाने को लेकर योजना बनाई जा रही है।

अगर यह प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है तो दिल्ली से पटना जाना कुछ मिनटों का सफर रह जाएगा। वहीं पहाड़ों पर मात्र 7-8 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। जो अपने आप में एक उप्लब्धि होगी।

दिल्ली से पटना का सफर होगा बेहद तेज

प्रस्तावित कॉरिडोर के तैयार होने पर दिल्ली से पटना की यात्रा में मौजूदा रेल सफर की तुलना में काफी समय बच सकता है। प्रस्तावित यात्रा समय करीब 3 घंटे 30 मिनट बताया गया है। इस हाईस्पीड रेल नेटवर्क को दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों और आगे बिहार तक जोड़ने की योजना बनाई गई है। इससे दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और पटना के बीच तेज कनेक्टिविटी विकसित हो सकती है।

दिल्ली से सिलीगुड़ी का मात्र इतने घंटों में

भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में सरकार ने कई नए कॉरिडोर की घोषणा की है। इनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों कॉरिडोर के जरिए दिल्ली से सिलीगुड़ी तक तेज कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है। सबसे खास बात है कि दिल्ली से सिलीगुड़ी की दूरी मात्र 7 से 8 घंटे की रह जाएगी। बता दें इसकी डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026