---Advertisement---

Bullet Train: अजूबा! ट्रेन से उतरते ही मिलेगी बस, टैक्सी, की सुविधाएं, इस स्टेशन पर मल्टी मॉडल हब को लेकर चर्चाएं शुरू

Bullet Train स्टेशन पर मल्टी मॉडल हब की तैयारी, ट्रेन से उतरते ही बस, टैक्सी सुविधाएं मिलेंगी। जानें आधुनिक कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की जानकारी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2026 5:34 अपराह्न

Bullet Train
Follow Us
---Advertisement---

Bullet Train: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते है तो आपको ट्रेन से उतरकर कई दूर तक पैदल चलना पड़ता है, जहां पर ऑटो, टैक्सी की सुविधाएं मिलती है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आपको ट्रेन से उतरक ही ऑटो, टैक्सी और बस की सुविधाएं मिलेगी। बुलेट ट्रेन परियोजना केवल तेज रफ्तार यात्रा तक सीमित नहीं रहने वाली है, बल्कि इसके स्टेशनों को भी आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक वडोदरा स्टेशन पर मल्टी मॉडल हब बनाया जा रहा है, जहां एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिलेंगी।

ट्रेन से उतरते ही मिलेगी बस, टैक्सी, की सुविधाएं

बता दें कि अहमदाबाद-मुंबई रूट पर Bullet Train हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच गुजरात का वडोदरा स्टेशन अपनी कनेक्टिविटी और डिजाइन की वजह से खास होने जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, यह बुलेट ट्रेन स्टेशन वडोदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के ऊपर बनाया जा रहा है।

यानी पूरा स्टेशन ऊंचाई पर होगा। इसे मल्टी-मॉडल हब के तौर पर विकसित करने की योजना है, जहां बुलेट ट्रेन के साथ रेलवे, बस, ऑटो और निजी वाहनों की कनेक्टिविटी एक ही सिस्टम का हिस्सा होगी। यानि ट्रेन से निकलते ही सारी सुविधाएं मिलेगी।

क्या होता है मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब?

मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब ऐसी जगह होता है, जहां अलग-अलग परिवहन साधनों को एक-दूसरे से जोड़ा जाता है। उदाहरण के तौर पर रेल, बस, टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं तक यात्रियों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने की कोशिश की जाती है।

इस तरह के हब का मुख्य उद्देश्य लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करना होता है। यानी यात्री ट्रेन से उतरने के बाद आसानी से अपने घर, कार्यालय या अन्य गंतव्य तक पहुंच सके।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026