---Advertisement---

ध्यान दें! इस रूट पर होगा देश की सबसे लंबी Bullet Train का संचालन, बिहार, यूपी समेत इन राज्यों से गुजरेगी हाई स्पीड ट्रेन, रूट देख खिल उठेगा चेहरा

Bullet Train: वंदे भारत ट्रेन के बाद अब जल्द देशवासियों को बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इसे लेकर संभावित रूट भी तैयार कर लिए गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 29, 2026 5:58 अपराह्न

Bullet Train
Follow Us
---Advertisement---

Bullet Train: वंदे भारत ट्रेन के बाद अब जल्द देशवासियों को बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर तो काम भी शुरू हो चुका है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि रेलवे की तरफ से सबसे बड़े रूट को लेकर मंजूरी दे दी गई है। जो की करीब 1700 किलोमीटर के आसपास होगा।

अगर रूट की बात करें तो ये कई राज्यों से हो गुजरेगी। इसके साथ ही कई रूटों पर हाई स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। जिससे एक राज्य से दूसरी राज्य की दूरी काफी कम हो जाएगी। चलिए आपको बताते है रूट और सभी अहम जानकारी।

क्या होगा संभावित रूट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर रूट की बात करें तो  दिल्ली – आगरा – कानपुर – लखनऊ – अयोध्या – वाराणसी – पटना – आसनसोल – हावड़ा (कोलकाता) तक जाएगी। वहीं अगर इसका विस्तार किया है तो यह कॉरिडोर सिलीगुड़ी तक भी पहुंच सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

आने वाले समय में इसमे बदलाव संभव है। रेल मंत्रालय के अनुसार इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद दिल्ली से पटना की यात्रा लगभग 4 घंटे 41 मिनट में पूरी हो सकेगी। वहीं दिल्ली से कोलकाता और आगे सिलीगुड़ी तक की यात्रा में भी मौजूदा समय की तुलना में बड़ी कमी आने की उम्मीद है। अगर आप अभी हाईस्पीड ट्रेन से पटना जाते है तो अभी 11 से 13 घंटे लगते है।

यात्रियों को कैसे होगा फायदा?

इस हाई-स्पीड रेल परियोजना से कई बड़े लाभ मिलने की संभावना है—

  • लंबी दूरी की यात्रा पहले से कहीं तेज होगी।
  • व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
  • पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
  • रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 19, 2026

Jharkhand News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026