Commercial Gas Cylinder Price: मीडिल ईस्ट में धीरे-धीरे शांति बहाल हो रही है। जिसके असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखना शुरू हो गया है। मालूम हो कि मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान भारत सरकार की तरफ से कमर्शियल गैस सिलेंडर पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए थे, साथ ही दामों में अच्छी खासी बढ़ोतरी भी की गई थी।
वहीं अब शांति बहाल होने के बाद आज यानि 1 जुलाई 2026 को सरकार की तरफ से Commercial Gas Cylinder Price में बड़ा बदलाव करते हुए 183 रूपये कम किया गया है। यानि अब दिल्ली में, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये हो गई है। जबकि पहले यह 3,113 रुपये था।
Commercial Gas Cylinder Price में हुआ बड़ा उलटफेर
बता दें कि मीडिल ईस्ट में युद्ध से पहले Commercial Gas Cylinder Price करीब 1900 रूपये था। लेकिन सरकार की तरफ से लगातार दामों में बढ़ोतरी की गई और यह दाम 3000 रूपये के पार पहुंच गया था। लेकिन अमेरिका-ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद केंद्र सरकार ने सिलेंडर के दामों में 183 रूपये की कटौती की है।
जिससे होटल, रेस्टोरेंट मालिकों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मालूम हो कि कमर्शियल सिलेंडर का ज्यादातर इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, और स्ट्रीट फूड वेंदर द्वारा किया जाता है। हालांकि पहले यही गैस 1900 रूपये के आसापास मिलती थी। वहीं अब देखना होगा कि क्या सरकार आने वाले दिनों में दाम और कम करती है या नहीं।
क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में भी होगी कटौती
बताते चले कि नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दामों में 5 रूपये और डीजल के दामों में 3 रूपये की कटौती की है। जिसके बाद लगातार यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती होगी। इसके दो प्रमुख कारण है – पहला ये कि ब्रेंट क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है, जो अभी 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।
वहीं दूसरा प्रमुख कारण यह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग खुल चुका है। मालूम हो कि दिल्ली में अभी पेट्रोल के दाम 102 रूपये के आसपास है। वहीं डीजल 95 रूपये के आसपास है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की जाती है या नहीं।






