---Advertisement---

Commercial LPG Price Hike: बड़ी खबर! कमर्शियल एलपीजी के दामों में बड़ा उलटफेर, ये चीजें होंगी महंगी, समझे इसके मायने

Commercial LPG Price Hike: 1 अप्रैल यानि आज तेल कंपनियों कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में करीब 195 रूपये की बढ़ोतरी की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 1, 2026 11:24 पूर्वाह्न

Commercial LPG Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Commercial LPG Price Hike: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर भारत में भी दिखना शुरू हो गया है। जिसके बाद स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी की थी। वहीं एक बार फिर 1 अप्रैल यानि आज तेल कंपनियों ने करीब 195 रूपये की बढ़ोतरी की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में घरेलू सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं घरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी की दरें जिनमें 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, उसमे किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। अभी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि अब कौन-कौन सी चीजें महंगी होने जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ा उलटफेर – Commercial LPG Price Hike

बता दें कि मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है, जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। इसी बीच अब तेल कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक अधिकतम करीब 195 रूपये की बढ़ोतरी की गई है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम  कमर्शियल एलपीजी की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है। जिसके बाद अब आम लोगों के मन में डर सताने लगा है कि क्या घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा लगातार कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

दाम बढ़ने से इन चीजों पर पड़ेगी असर

  • होटल और रेस्टोरेंट – माना जा रहा है कि कमर्शियल एलपीजी (19 किलो सिलेंडर) के दाम बढ़ने से खाने पीने की चीजें महंगी हो सकती है, जिससे किचन का खर्च बढ़ेगा। यानि अब होटल रेस्टोरेंट में खाना महंगा होने वाला है।
  • स्ट्रीट फूड और ढाबे – माना जा रहा है कि अब मोमोस, समोसे, छोले भटूरे, बिरयानी जैसे खाने पीने की चीजें महंगी हो सकती है।
  • केटरिंग सर्विस – शादी-ब्याह और इवेंट्स में खाने का खर्च बढ़ सकता है।
  • बेकरी और फूड इंडस्ट्री – ब्रेड, केक और अन्य बेकरी आइटम्स की कीमतों में इजाफा संभव है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026