---Advertisement---

DA Hike: गुड न्यूज! Holi से पहले कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, क्या महंगाई भत्ते में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी?

DA Hike: Holi से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। महंगाई भत्ते में इतने फीसदी की बढ़ोतरी का अंदाजा लगाया जा रहा है। जानें क्या है लेटेस्ट डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 6, 2025 1:03 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: Holi से पहले कर्मचारियों की नजरें सरकार पर बनी हुई है। होली से पहले केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। जी हां, अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आने वाले हफ्ते में आपको सरकार की ओर गुड न्यूज मिल सकती है। कई सारे कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सरकार के इस फैसले से लगभग 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलेगा। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार अगले कुछ दिनों में इस बाबत कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है।

DA Hike पर जल्द आ सकती है बड़ी गुड न्यूज

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को Holi से बड़ी सौगात मिल सकती है। केंद्रीय कैबिनेट इस संबंध में आने वाले कुछ दिनों में अहम बैठक कर सकती है। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें, तो होली त्योहार से पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। AICPI-IW यानी औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक, सरकार के इस फैसले से लगभग 12 मिलियन लोगों को फायदा हो सकता है। बताया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 2 से 3 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है। मगर इस संबंध में आखिरी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट को लेना है।

डीए बढ़ोतरी से कर्मचारियों को मिलती है फाइनेंशियल सिक्योरिटी

सनद रहें कि केंद्र सरकार साल में दो बार DA Hike करती है। सरकार जनवरी और जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देती है। ऐसे में जनवरी की रिवीजन को Holi के आसपास किया जा सकता है। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों को आर्थिक तौर पर बड़ी मदद मिलती है। होली पर डीए बढ़ोतरी के ऐलान से कर्मचारियों की खरीदने की क्षमता में इजाफा देखने को मिल सकता है।

मालूम हो कि सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है, ताकि कर्मचारियों को महंगाई की मार से आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। ऐसे में अगर डीए बढ़ोतरी में 2 फीसदी का इजाफा होता है, तो महंगाई भत्ता 53.98 फीसदी से बढ़कर 55.98 फीसदी हो जाएगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिशियल पुष्टि सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026