---Advertisement---

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होने वाला है बड़ा उलटफेर! महंगाई भत्ते में मिल सकता है बड़ा उछाल, जानें सबकुछ

DA Hike Update: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 19, 2026 6:47 अपराह्न

DA Hike Update
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike Update: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। बताते चले कि हर साल जनवरी और जुलाई से लागू होने वाली DA वृद्धि को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यदि महंगाई के आंकड़े अनुमान के अनुरूप रहते हैं, तो कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी भी नई DA वृद्धि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम फैसला केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। चूंकि जुलाई का महीना खत्म होने जा रहा है तो कर्मचारियों की उम्मीद बढ़ गई है।

महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की हो सकती है बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में 2% से 4% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह केवल अनुमान हैं। सरकार की तरफ से इसे लेकर अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि DA में वृद्धि होती है तो इसका सीधा लाभ लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। जिससे सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है।

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार मासिक वेतन में वृद्धि होगी। मान लीजिए कि – यदि किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹30,000 है और DA में 3% की वृद्धि होती है, तो उसे हर महीने लगभग ₹900 अतिरिक्त मिल सकते हैं। इसी तरह अधिक बेसिक वेतन वाले कर्मचारियों को इससे ज्यादा लाभ मिलेगा।

वास्तविक राशि प्रत्येक कर्मचारी के बेसिक वेतन और लागू DA दर के अनुसार अलग-अलग होगी। महंगाई भत्ते के साथ-साथ केंद्र सरकार पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में भी समान प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है। इससे लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक पेंशन में भी इजाफा होता है।

कब लागू हो सकता है महंगाई भत्ता

आमतौर पर जुलाई से प्रभावी DA बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर या अक्टूबर में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद की जाती है। घोषणा के बाद कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA एरियर सहित दिया जा सकता है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी इसे लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। डीए के साथ 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों अपनी नजर टिकाएं हुए है। हालांकि नए वेतन आयोग में अभी कई महीनों का समय लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार की तरफ से कमेटी को 18 महीने का समय दिया गया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026