Darbhanga Airport: बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Darbhanga Airport पर जल्द ही नया आधुनिक टर्मिनल बनने जा रहा है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक मौजूदा टर्मिनल की जगह बड़ा और आधुनिक टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके अलावा यात्री क्षमता को भी बढ़ाने का प्लान किया जा रहा है। मालूम हो कि इस उद्घाटन कुछ साल पहले ही हुआ है, लेकिन इस हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही हो रही है। यही कारण है कि अब नया टर्मिनल बनाने पर विचार किया जा रहा है।
Darbhanga Airport पर बनेगा नया टर्मिनल
दरअसल बिहार के चर्चित एयरपोर्ट यानि Darbhanga Airport पर नया टर्मिनल बनेगा। इसकी जानकारी खुद एयरपोर्ट के एक्स हैंडल से लिखा गया है। जिसपर लिखा था कि “दरभंगा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम!
दरभंगा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम! बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दरभंगा जिले के मौजा वासुदेवपुर में बैलेंस 1.35 एकड़ भूमि,नए टर्मिनल भवन के निर्माण हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को निःशुल्क स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति दी। pic.twitter.com/GLLZRLMw6M
— दरभंगा हवाई अड्डा Darbhanga Airport (@aaidarairport) April 23, 2026
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दरभंगा जिले के मौजा वासुदेवपुर में बैलेंस 1.35 एकड़ भूमि,नए टर्मिनल भवन के निर्माण हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को निःशुल्क स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति दी”। नए टर्मिनल में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे बेहतर वेटिंग एरिया, सिक्योरिटी सिस्टम और पार्किंग विकसित होगी। यह प्रोजेक्ट बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए बेहद जरूरी माना जा रहा है।
इन शहरों के लिए साबित होगा गेमचेंजर
नए टर्मिनल बनने से कई क्षेत्रों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। जिसमे दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी शामिल है। सबसे खास बात है कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, जैसे शहरों में रहने वाले प्रवासी यात्रियों के लिए यह काफी अहम होगा।
इसके अलावा फ्लाइटों की संख्या में इजाफा होगा, साथ ही नए होटल, रेस्टोरेंट, ऑटो स्टैड, टैक्सी स्टैंड, शॉपिंग मॉल का भी निर्माण होने की उम्मीद है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। यानि कई मायनों में यह टर्मिनल एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।
