---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway ट्रायल के बीच टोल टैक्स चार्ज पर आ गया बड़ा अपडेट! इन गाड़ियों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; जानें सबकुछ

Delhi Dehradun Expressway: 210 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कई शहरों के लिए गेंमचेंजर साबित होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 1, 2025 2:31 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में एक का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। दरअसल बीते दिन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का कुच हिस्सा ट्रायल रने शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 210 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कई शहरों के लिए एक गेंमचेंजर साबित होने जा रहा है। सबसे खास बात है कि दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2.5 घंटे की रह जाएगी। बता दें कि अभी दिल्ली से देहरादून जाने में करीब 6 से 7 घंटे का समय लगता है। इसी बीच यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल टौल टैक्स को लेकर उठ रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Delhi Dehradun Expressway पर कितना लगेगा टोल टैक्स?

बता दें कि कल से यानि 30 नवंबर से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। वहीं अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स कितना लगेगा? मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पहले 18 किलोमीटर (अक्षरधाम → लोनी) का हिस्सा टोल-फ्री रहेगा। जब एक्सप्रेसवे खुलेगा, तो टोल रेट “75, 90 या 130” रूपये के आसपास हो सकते हैं।

यह आपके वाहन और एंट्री / एग्जिट पॉइंट पर निर्भर करेगा। हालांकि, पूरा टोल रेट अभी आधिकारिक रूप से निर्धारित नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि एक्सप्रेसवे खुलने के बाद ही इसकी जानकारी सामने आ सकेगी।

इन गाड़ियों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध – दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर नई-नई जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह खुलने से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2.5 घंटे की रह जाएगी। वहीं अब सवाल यह है कि इस एक्सप्रेसवे पर कौन सी गाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। संभव है कि दो पहियां वाहन, तीन पहिया वाहन, ट्रैक्टर/ट्राली, अन्य slow-moving वाहन आदि की अनुमति ना हो। हालांकि अभी भी इसके लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यानि एनएचएआई की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026