---Advertisement---

जुलाई नहीं इस महीने से यात्रियों के लिए शुरू हो सकता है Delhi Dehradun Expressway; बागपत, मेरठ में खुलेंगे रोजगार के अवसर; जानें पूरी डिटेल

Delhi Dehradun Expressway: 210 किलोमीटर इस लंबे एक्सप्रेसवे यानि दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2.5 किलोमीटर की रह जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 8, 2025 4:48 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: आम लोगों को जल्द दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सौगात मिल सकती है। बता दें कि 210 किलोमीटर इस लंबे एक्सप्रेसवे यानि दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2.5 किलोमीटर की रह जाएगी। बता दें कि पहले दिल्ली से देहरादून जानें में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद इसकी दूरी मात्र 2.5 घंटे की रह जाएगी। इसे अलावा जानवरों की सुरक्षा के लिए भी 14 किलोमीटर लंबा अंडरपास बनाया गया है, ताकि ऊपर से गाड़िया और नीचे से जानवर आसानी से आ जा सके। इसके अलावा इस Delhi Dehradun Expressway के खुलने के बाद कई शहरों को भी जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

जुलाई नहीं इस महीने से यात्रियों के लिए शुरू हो सकता है Delhi Dehradun Expressway

जानकारी के मुताबिक पहले खबर सामने आ रही थी, कि Delhi Dehradun Expressway की शुरूआत जुलाई के आखिरी तक हो सकती है, लेकिन अब खबर सामने आ रही है, कि अगस्त में इसका संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है, क्योंकि एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस परियोजना के विकास की अनुमानित लागत 13,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों का अनुमान है कि जब एक्सप्रेसवे जनता के लिए खुल जाएगा, तो प्रतिदिन 20000 से 30000 वाहन इस मार्ग का उपयोग करेंगे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होते ही बागपत, मेरठ में खुलेंगे रोजगार के अवसर

गौरतलब है कि Delhi Dehradun Expressway पश्चिमी उत्तर प्रदेश के और उत्तराखंड के कई जिलों के एक गेंमचेंजर साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद सहारनपुर, रूड़की, बागपत समेत कई जिलों का हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बागपत, मेरठ समेत कई जिलों में रोजगार की जबरदस्त वृद्धि होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि एक्सप्रेसवे के रास्ते में आने के कारण अगल बगल नए होटल, रेस्टोरेंट, और आवासीय घर बनने की उम्मीद है। जिससे बड़ी संख्या में रोजगार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026