---Advertisement---

खुशखबरी, Delhi Dehradun Expressway के संचालन की आ गई फाइनल डेट! चंद घंटों में पहुंच सकेंगे Kedarnath; शामली समेत इन जिलों को होगा जबरदस्त फायदा

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चिच दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर सुगबुगगहट पूरी तरह से तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2025 3:15 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चिच दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर सुगबुगगहट पूरी तरह से तेज हो गई है। कई कारणों से इसके शुरू होने में काफी अड़चने आई, लेकिन अब जल्द दिल्ली देहरादून की दूरी 5-6 घंटे से 2.5 घंटे की रह जाएगी, जो पर्यटन के लिहाज से काफी ऐतिहासिक होने जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि जल्द इसका संचालन भी शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। चलिए आपको बताते है कि Delhi Dehradun Expressway शुरू होने के बाद कैसे केदारनाथ की पहुंच आसान हो जाएगी, साथ ही शामली समेत कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Delhi Dehradun Expressway के संचालन की आ गई फाइनल डेट

कई अड़चने आने के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द Delhi Dehradun Expressway की शुरूआत हो सकती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जुलाई के आखिरी तक इस एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते है। वहीं एनएचएआई के अधिकारी भी लगातार इसका जायजा ले रहे है और दिल्ली से देहरादून का सफर करके विकास कार्यों का जायजा ले रहे है। सबसे खास बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही, दिल्ली से देहरादून की दूरी तो कम हो ही जाएगी, साथ ही अन्य पर्यटन स्थल जैसे केदारनाथ, हरिद्वार, मसूरी समेत कई पर्यटन स्थलों की पहुंच आसान हो जाएगी और पर्यटकों का समय भी काफी बचेगा।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही चंद घंटों में पहुंच सकेंगे केदारनाथ

बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा शुरू है। वहीं इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही केदारनाथ की दूरी काफी कम हो जाएगी। बता दें कि देहरादून से केदारनाथ की दूरी लगभग 245 किलोमीटर है। वहीं दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में पहुंचेंगे। यानि पहले केदारनाथ में कुल 16 से 18 घंटे लगते थे, तो तब 10 घंटे में ही Delhi Dehradun Expressway के माध्यम से केदारनाथ पहुंच सकेंगे। यानि अगर आप दिल्ली से रात को केदारनाथ के लिए निकलते है तो सुबह 10-11 बजे के आसपास केदारनाथ पहुंच जाएंगे।

Delhi Dehradun Expressway से शामली समेत इन जगहोंं को होगा फायदा

गौरतलब है कि Delhi Dehradun Expressway शुरू होने के बाद देहरादून ही यूपी के कई जिले जैसे सहारानपुर, शामली समेत कई जिलो को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन जिलों में विकास कार्य और तेजी से होगा, जिससे रोजगार और व्यावसायिक क्षेत्र में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026