---Advertisement---

रोमांच से भर देगा Delhi Dehradun Expressway का सफर; खूबसूरत पहाड़ के साथ यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं; जानें संचालन की डेट

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 5, 2025 5:24 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मालूम हो कि इससे दिल्ली एक्सप्रेसवे की दूरी तो कम होगी ही, साथ ही ये पश्चिमी यूपी के लिए ये गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। गौरतलब है कि अभी दिल्ली से देहरादून जानें में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है। वहीं इस Delhi Dehradun Expressway के शुरू होने के बाद इसकी दूर 2.5 घंटे की रह जाएगी, यानि सुबह देहरादून तो शाम को दिल्ली, गौरतलब है कि इस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का सफर बेहद रोमांच होगा। वहीं इस एक्सप्रेसवे पर सुंदर नजारे के साथ कई सुविधाएं मिलेगी, जिससे सफर और यादगार हो जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी कई अहम जानकारी।

खूबसूरत पहाड़ के साथ Delhi Dehradun Expressway पर यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

गौरतलब है कि Delhi Dehradun Expressway दिल्ली, देहरादून के अलाव पश्चिमी यूपी के लिए एक गेमचेंजर साबित होगा। अगर इसके रूट की बात करें तो ये एक्सप्रेसवे दिल्ली से होते हुए मेरठ, सहारनपुर, बागपत, रूड़की होते ही देहरादून पहुंचेगी। अगर इस एक्सप्रेसवे पर मिलने वाली सुविधाएं की बात करें तो टोल फ्री ट्रांजिट, टोल प्लाज़ा, फूड प्लाज़ा, ईवी चार्जिंग स्टेशन, CCTV निगरानी, एंबुलेंस सुविधा और डिजिटल फास्ट टैग टोलिंग सिस्टम जैसी सारी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यात्रियों के लिए रेस्ट रूम की भी सुविधा मिलेगी। यानि ठहरने से लेकर खाने पीने तक 2.5 घंटे के समय में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी, साथ ही यात्री खूबसूरत पहाड़ों का भी नजारा ले सकेंगेष

कब से शुरू होगा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का संचालन

जानकारी के मुताबिक Delhi Dehradun Expressway की शुरूआत अक्टूबर में होने की उम्मीद है, हालांकि तारीख को लेकर अधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि दिवाली से पहले एनएचएआई द्वारा इस एक्सप्रेसवे की शुरूआत हो सकती है। मालूम हो कि सर्दियों के मौसम में बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रूख करते है, यानि एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पहाड़ों की पहुंच और आसान हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026