---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: डॉरमेट्री से हॉस्पिटल्स तक, भारत के इस एक्सप्रेसवे पर पहली बार मिलेंगी यह वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, मात्र इतने घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली से मुंबई

Delhi Mumbai Expressway: देश की रााजधानी और देश की आर्थिक राजधानी, दोनों के बीच महज कुछ घंटों की रह जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2025 5:11 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक जो दो राजधानी को एक दूसरे से कनेक्ट करेगी। एक देश की रााजधानी और दूसरे देश की आर्थिक राजधानी, दोनों के बीच महज कुछ घंटों की रह जाएगी। बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। केवल कुछ हिस्सा ही बाकी है। यहां तक कई रूटों पर संचालन लगातार जारी है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के खुलते ही दिल्ली से मुंबई की दूरी केवल 12 से घंटे की रह जाएगी। जिसमे अभी 18 से 20 घंटे का समय लगता है। इसके साथ ही कई राज्यों की कनक्टिविटी बढ़ जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस एक्सप्रेसवे को इतना आधुनिक बनाया गया है कि इसमे डॉरमेट्री और अस्पतााल की भी सुविधा मिलेगी।

Delhi Mumbai Expressway पर मिलेगी कई आधुनिक सुविघाएं

अगर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की बात करें तो यह एक्सप्रेसवे ल सर्विस, लेकिन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कई मायनों में दुनिया के आधुनिक हाइवे में शामिल हो गया है. पूरे हाइवे में 94 तरह की सुविधाएं मिलेंगी. यह एटीएम, पार्किंग, रिचार्ज स्टेशंस, डॉरमेट्री, हॉस्पिटल्स, फूड कोर्ट, फ्यूल स्टेशन समेत कई तरह की सुविधाओं से लैस होगा। यानि अगर सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत होती भी है, तो उन्हें तुरंत इमरजेंसी सुविधाएं भी मिल सकती है। सबसे खास बात है कि इस एक्सप्रसवे को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस बनाया गया है। इसके अलावा अगर व्यवसाय के लिहाज से बात करें तो यहां पर बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा।

पर्यटन के लिहाज से क्यों खास होगा ये एक्सप्रेसवे

अगर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की बात करें तो ये 6 राज्यों से होकर गुजरेगी, जिसमे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात शामिल है। अगर पर्यटन की बात करें तो बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात घूमने के लिए जाते है। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद से दिल्ली से इन शहरों की दूरी केवल आधी रह जाएगी। दिल्ली से राजस्थान और आसान हो जाएगा। वहीं दिल्ली से मुंबई की दूरी केवल 12 से 13 घंटे की रह जाएगाी। अगर स्पीड की बात करें तो इसपर गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फर्राटा भरेंगी। यह एक्सप्रेसवे भारत के कुछ सबसे सुंदर क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जिससे यात्रियों को नए पर्यटन स्थलों को आसानी से देखने का मौका मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026