---Advertisement---

Delhi News: धुरंधर के जमील जमाली का दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा! नागरिक आवास योजना के तहत 25 प्रतिशत की छूट, डीडीए ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी

Delhi News: दिल्ली विकास प्राधिकरण धुरंधर फिल्म के मशहूर केरेक्टर जमील जमाली का एक फोटो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 24, 2026 1:44 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: जब से धुरंधर-2 रिलीज हुई है। यह फिल्म दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच डीडीए यानि (दिल्ली विकास प्राधिकरण) फिल्म के मशहूर केरेक्टर जमील जमाली का एक फोटो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल नागरिक आवास योजना के तहत डीडीए फ्लैट खरीदने पर 25 प्रतिशत की छूट दे रही है। इसे थोड़ा और खास बनाने के लिए उन्होंने धुरंधर-2 में जमील जमाली की फोटो शेयर किया है जिसमे लिखा है कि “बच्चा है तू मेरा ये ले 25 प्रतिशत डिस्काउंट तेरे लिए”। गौरतलब है कि दिल्लीवासियों को सस्ते दामों पर डीडीए द्वारा फ्लैट मुहैया कराया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नागरिक आवास योजना के अंतर्गत खरीदे फ्लैट

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अब तो जमाली ने भी कह दिया। डीडीए नागरिक आवास योजना के तहत 25% की छूट दे रहा है। ऐसी ‘धुरंधर’ डील बार-बार नहीं आती! जल्दी करें और लाभ उठाएं”! बता दें कि ज्यादातर फ्लैट नरेल में मौजूद है।

डीडीए द्वारा जारी एक प्रेस वज्ञापित के मुताबिक उक्त योजना के अंतर्गत पंजीकरण 24.01.2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। और बुकिंग 28.01.2026 को दोपहर 12:00 बजे से डीडीए के आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in के माध्यम से “डीडीए नागरिक आवास योजना 2026” शीर्षक के तहत शुरू होगी।

नरेला में मिल रहा है सपनों का घर – Delhi News

किफायती आवास उपलब्ध कराने के अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नरेला और सिरासपुर में ‘डीडीए नागरिक आवास योजना 2026’ का शुभारंभ कर रहा है, जिसके अंतर्गत नरेला में उच्च वर्ग (एचआईजी) (298), मध्यम वर्ग (एमआईजी) (459), निम्न वर्ग (एलआईजी) (481) और आर्थिक संकट (ईडब्ल्यूएस) (63) श्रेणियों के कुल 1301 फ्लैट और सिरासपुर में 411 एलआईजी फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इन फ्लैटों का संक्षिप्त विवरण, जिसमें प्लिंथ क्षेत्र सीमा, निपटान मूल्य सीमा, इलाके, सेक्टर और पॉकेट शामिल हैं, संलग्न है। नरेला और सिरासपुर के ये सभी फ्लैट सभी श्रेणियों में 25% की एक समान छूट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे समाज के महत्वाकांक्षी वर्गों के लिए किफायती और सुलभ आवास सुनिश्चित हो सके।

फ्लैटों की कितनी होगी कीमत?

डीडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 के अंतर्गत, फ्लैटों के लिए बुकिंग राशि निम्न प्रकार है:  उच्च श्रेणी का फ्लैट – 10,00,000/- रुपये (दस लाख रुपये मात्र),  मध्यम श्रेणी का फ्लैट – 4,00,000/- रुपये (चार लाख रुपये मात्र),  निम्न श्रेणी का फ्लैट – 1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये मात्र),

निम्न श्रेणी का फ्लैट – 50,000/- रुपये (पचास हजार रुपये मात्र) फ्लैट बुक करने के इच्छुक आवेदकों को डीडीए के आवास पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 2500/- रुपये का एकमुश्त अप्रतिदेय पंजीकरण शुल्क देना होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026