Delhi News: गुड न्यूज! कर्मयोगी आवास योजना के राजधानी में घर खरीदने की सुनहरा मौका, इतने प्रतिशित की मिलेगी छूट, जानें डिटेल

Delhi News: सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली में घर खरीदने से जुड़ी योजना को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

Delhi News

फाइल फोटो

Delhi News: सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली में घर खरीदने से जुड़ी योजना को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। कर्मयोगी आवास योजना का उद्देश्य पात्र सरकारी कर्मचारियों को बेहतर और किफायती आवास उपलब्ध कराना है। अगर आप भी दिल्ली में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

इस योजना की अनूठी विशेषता सभी श्रेणियों में 25% की एक समान छूट है, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली में एक आदर्श निवास स्थान और एक आकर्षक अवसर है। इसकी जानकारी खुद डीडीए ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

डीडीए ने दी जानकारी

डीडीए ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सपने देखने की आज़ादी। अपना घर पाने की आज़ादी। एक नई शुरुआत के साथ आज़ादी का जश्न मनाएं। DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026 1,200 से ज़्यादा ‘रेडी-टू-मूव-इन’ (रहने के लिए तैयार)

फ़्लैट्स में से अपने सपनों का घर चुनें और 25% की शानदार छूट का फ़ायदा उठाएं। पॉकेट-11, सेक्टर A1–A4, नरेला। बुकिंग शुरू: 15 अगस्त 2026 आज ही रजिस्टर करें”!

योजना के तहत मिलेंगी ये खास सुविधाएं

दी जानकारी के अनुसार घर खरीदारों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमे – UER II और GT करनाल रोड के पास, एयरपोर्ट से 40 मिनट की ड्राइव, पूर्व सैनिकों की तैनाती से बेहतर सुरक्षा, नरेला एजुकेशन हब के तौर पर उभर रहा है। बड़े बालकनी काफी पार्किंग की जगह, बड़ी कॉमन स्पेस, कम्युनिटी सेंटर/क्लब हाउस, जल्द ही मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। शैक्षिकसंसाधन

पूरी तरह ऑनलाइन स्कीम, रहने के लिए तैयार फ्लैट्स, फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी सैंपल फ्लैट्स देखने के लिए खुले हैं। इसके अलावा भी कई प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।

Exit mobile version