---Advertisement---

ट्रायल के लिए खोला गया Dwarka Expressway का टनल व अंडरपास; चंद मिनटों में दिल्ली से IGI Airport और गुरूग्राम पहुंच सकेंगे लोग; खासियत जान रह जाएंगे दंग

Dwarka Expressway: ट्रायल के लिए Dwarka Expressway का टनल व अंडरपास को खोल दिया गया है। लोग लंबे वक्त से इसकी मांग कर रहे थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2025 2:11 अपराह्न

Dwarka Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Dwarka Expressway: बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग दिल्ली से गुरूग्राम आते जाते है, लेकिन लगभग हर रोज ही उन्हें घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पार्टी के लिए भी गुरूग्राम काफी लोकप्रिय है, हालांकि समय ज्यादा लगने के कारण प्लान ड्रॉप कर देते है, इसी बीच एनएचआई ने लोगों को बड़ी खुशखबरी देते हुए ट्रायल के लिए Dwarka Expressway का टनल व अंडरपास को खोल दिया गया है, हालांकि यह अभी 12 से 3 बजे तक ही खोला गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे 24 घंटे के लिए खोल दिया जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

ट्रायल के लिए खोला गया Dwarka Expressway का टनल व अंडरपास

बता दें कि आज यानि 29 मई 2025 से ट्रायल के लिए Dwarka Expressway का टनल और अंडरपास को खोल दिया गया है, बताते चले कि बड़ी संख्या में लोगों को इसका इंतजार था, माना जा रहा है कि इस द्वारका एक्सप्रेसवे के खुलते ही दिल्ली, नोएडा से गुरूग्राम आने जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और महज चंद मिनटों में गुरूग्राम पहुंच सकेंगे। इसके अलावा IGI Airport जाने वाले यात्री भी आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

https://twitter.com/NHAI_Official/status/1927721633235525908

बता दें कि अभी दिल्ली से गुरूग्राम जानें में 3 घंटे से भी अधिक समय लग जाता है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के टनल व अंडरपास के शुरू होने से होगा जबरदस्त फायदा

गौरतलब है कि टनल और अंडरपास शुरू होने के बाद गुरुग्राम, वसंत कुंज, द्वारका, अलीपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बीच यातायात प्रवाह को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर से सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ जैसे उत्तरी गंतव्यों की ओर यातायात की निर्बाध आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में और उसके आसपास के अन्य गलियारों के साथ संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे आसपास के लोगों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है।

Dwarka Expressway के टनल और अंडरपास की खासियत जान रह जाएंगे दंग

मालूम हो कि Dwarka Expressway के टनल और अंडरपास को आधुनिक रूप से बनाया गया है। अगर इसके खासियत की बात करें तो सुरंग को उन्नत इंजीनियरिंग और सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करके बनाया गया है। यह यात्रियों की सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी, ​​एक समर्पित नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन निकास से सुसज्जित है, यानि किसी भी आपातकाल स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Punjab News:

मार्च 7, 2026