---Advertisement---

Elon Musk: भारत के लिए खुशखबरी, इस मामले में अमेरिका को छोड़ा पीछे, टेस्ला प्रमुख ने भी किया जिक्र; Nirmala Sitharaman ने GDP को लेकर विपक्ष पर बोला हल्ला

Elon Musk: इस साल भारत की जीडीपी ग्लोबल स्तर पर अमेरिका से अधिक योगदान देगी। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने भी आईएमएफ के डेटा के साथ भारत की तारीफ की। वहीं, निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर हमला बोला।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 2, 2026 12:00 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: रविवार को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट को लेकर एक्सपर्ट्स की राय अलग-अलग सामने आ रही है। मगर बजट से पहले ही भारत के लिए विदेश से एक अच्छी खबर सामने आ गई थी। ऐसे में हो सकता है कि आपने उस पर ध्यान नहीं दिया हो, तो आपको बता दें कि स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भी इंडिया की इस खास उपलब्धि पर अपनी राय रखी है। टेस्ला प्रमुख ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट में लिखा, ‘सत्ता का संतुलन बदल रहा है।’ ऐसे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे लेकर देश के विपक्ष पर हमला बोला है।

Elon Musk ने आईएमएफ के हालिया डेटा पर किया भारत का जिक्र, अमेरिका रह गया पीछे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 31 जनवरी को आईएमएफ यानी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड मतलब ‘सांख्यिकी की दुनिया’ ने दुनियाभर में वैश्विक रियल जीडीपी ग्रोथ में टॉप 10 योगदानकर्ता (2026) की सूची जारी की है। इसमें भारत को दूसरा स्थान दिया गया है और अमेरिका सूची में तीसरे नंबर पर है। ‘सांख्यिकी की दुनिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में चीन 26.6% की रफ्तार से ग्लोबल लेवल पर जीडीपी ग्रोथ रख सकता है।

भारत 17.0% के साथ रियल जीडीपी ग्रोथ दे सकता है। जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका 9.9% के साथ वैश्विक स्तर पर जीडीपी विकास दर रख सकता है। इस लिस्ट में 10वें पायदान पर जर्मनी 0.9% के साथ शामिल है। साथ ही बताया गया है कि सिर्फ चीन और भारत एकसाथ वैश्विक विकास का 43.6% योगदान दे सकते हैं। वहीं, कुल ग्रोथ में एशिया-पैसिफिक का योगदान ~50% है। ऐसे में एक्सएआई के मालिक एलन मस्क भी भारत की तारीफ करने से नहीं रह पाए।

एलन मस्क का नाम लेकर निर्मला सीतारमण ने विपक्ष को दिखाया आईना

‘India Today’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने भारत के योगदान के पैमाने को बताने के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के डेटा का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ में चीन का 26% हिस्सा है, जबकि भारत का योगदान 17% है, जो मिलकर ग्लोबल ग्रोथ का 43% होता है।

एफएम यानी वित्त मंत्री ने आगे कहा, ‘मुझे यकीन है कि आप में से बहुत से लोग सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं, आपने देखा होगा। मैं बस यह नाम कोट कर रही हूं, इसलिए नहीं कि कोई खास वजह है। एलन मस्क आईएमएफ डेटा लेकर कहते हैं, ‘वाह, क्या यह सच है?’ आप जानते हैं, उस तरह का। मुझे याद नहीं कि उन्होंने ठीक-ठीक क्या कहा था। वाह, उन्होंने कहा, या कुछ और कहा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 27, 2026

CM Mohan Yadav

मई 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 27, 2026

Mamata Banerjee

मई 27, 2026

CBSE 12th Result 2026

मई 27, 2026

DK Shivakumar

मई 27, 2026