ATM से EPF का पैसा निकालने पर आया बड़ा अपडेट! जानें EPFO 3.0 क्या है? निकासी से पहले ये 5 बातें जान लें नहीं तो पछताएंगे

EPFO 3.0: केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब अपना नवीनतम संस्करण EPFO ​​3.0 लॉन्च करने के लिए तैयार है। जो मार्च, 2025 से ही काम करने लगेगा।

EPFO 3.0

EPFO 3.0

EPFO 3.0: केन्द्र की मोदी सरकार देश में हर दिन कुछ न कुछ बेहतर करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में EPFO ​​3.0 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब अपना नवीनतम संस्करण EPFO ​​3.0 लॉन्च करने के लिए तैयार है।

EPFO 3.0 को लेकर बड़ा अपडेट

ईपीएफओ 3.0 मार्च, 2025 से ही काम करने लगेगा। इसे ग्राहकों के लिए फंड प्रबंधन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार की गई एक उन्नत प्रणाली बताया जा रहा है। केंद्रीय श्रम मंत्री ने यह बात EPFO के तेलंगाना जोनल ऑफिस और हैदराबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कही। मंडाविया के मुताबिक EPFO ​​3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेवाओं को बैंकिंग अनुभव के और करीब जोड़ने में सफल होगा।

EPFO 3.0 आधुनिक तकनीकों से लैस

ईपीएफओ 3.0 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री Mansukh Mandaviya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना! तेलंगाना के हैदराबाद में अपने कैबिनेट सहयोगी जी. किशन रेड्डी के साथ 3 प्रमुख EPFO परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

ईपीएफओ 3.0 की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए मंडाविया ने आगे लिखा,” जल्द ही, हम EPFO ​​3.0 सुधार पेश करेंगे। जो सेवा वितरण और पहुँच को बढ़ाएँगे। दावों का बहुत तेज़ निपटान सुनिश्चित करेंगे। निर्बाध संचालन को सक्षम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ये पहल एक जन-केंद्रित और पारदर्शी प्रणाली के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं। जो लाखों श्रमिकों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करती हैं।”

जानें EPFO 3.0 की प्रमुख विशेषताएं

ये भी पढ़ें: क्या Personal loan पर भी मिलता है Income Tax का लाभ? जानें फायदे, ऐसे करें अप्लाई

Exit mobile version